• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
Pistol Factory
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। जनपद के थाना सहावर पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के चलते छापामारी के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया है।

इनके कब्जे से पुलिस ने एक देशी रायफल बने अधबने तमंचे कारतूस एवं अन्य उपकरण बरामद किए हैं। दोनों ही आरोपित गैर जिलों के है। जो विधानसभा चुनाव के लिए अवैध हथियार तैयार कर रहे थे।

एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते संबंधित थाना पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस की टीमें लगातार धरपकड़ अभियान संचालित कर रहे हैं। इसी क्रम में सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़िया हियोली में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री संचालित किए जाने की जानकारी मिली।

थाना पुलिस की टीम एवं एसओजी टीम ने गांव में स्थित गन्ना के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे संचालित हो रही अवैध सेक्स फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की यहां से पुलिस ने दो आरोपितों जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम नगला चेतू निवासी रोहताश पुत्र श्रीपाल सिंह एवं जनपद एटा के थाना जैथरा स्थित नगला पुर निवासी रामौतार पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया। जबकि एक अभियुक्त गन्ने के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों के कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर, दो अवैध पोनिया 315 बोर, सोलह बने अधबने तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। आरोपितों के कब्जे से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बड़ी मात्रा में मिले हैं। एसपी ने बताया दोनों ही आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गई है।

फरार आरोपित की हुई पहचान

एसपी ने बताया कि पुलिस की पकड़ से फरार हुए आरोपित के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। उसकी पहचान थाना सहावर के ही ग्राम बाजनगर निवासी साधुराम के पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। जल्दी ही इसे भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Tags: crime newsIllegal arms factorykasganj newsup news
Previous Post

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने लाखों रुपये ठगे

Next Post

10 भूमाफिया और अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
Jila Badar

10 भूमाफिया और अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर

यह भी पढ़ें

JEECUP

JEE Main 2024 सेशन 2 की ओपन हुई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, ऐसे करें संशोधन

06/03/2024
4 to 6 bogies of Jaffar Express train derailed

रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन की 4 से 6 बोगियां

18/06/2025
स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

यूपी विधानसभा उपचुनाव: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह खुद मैदान पर उतरे

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version