• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, मिला हथियारों का जखीरा

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनपद उन्नाव और मुजफ्फरनगर में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। दोनों जिलों में पुलिस ने निर्मित व अर्ध निर्मित असलहा व हथियार बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की छापेमारी के बीच कुछ आरोपी भाग गए। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस व एसटीएफ सख्ती से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अवैध असलहे बनाए जा रहे थे। दोनों जिलों की पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पमेधिया गांव के जंगल में लंबे समय से अवैध असलहे का कारोबार फल-फूल रहा था। उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल है। ऐसे में अवैध असलहों से दहशत फ़ैलाए जाने की आशंका है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से 12 तमंचे, एक बंदूक, 14 जिंदा और खाली कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण समेत असलहों के कई पार्ट बरामद हुए हैं। इस दौरान एक आरोप भाग गया, वहीं दूसरे साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। दो सगे भाई इस अवैध असलहे के कारोबार में संलिप्त थे।

एएसपी उन्नाव शशि शेखर सिंह ने बताया कि उन्नाव में आसीवन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां से एक अवैध असलहा फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद छापा मारकर मुकेश यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुकेश यादव की निशानदेही पर 12 बोर की एक बंदूक और विभिन्न बोर के 12 तमंचे, 14 कारतूस व शस्त्र बनाने के कई तरह के उपकरण बरामद किए गए। एक अन्य आरोपी मुकेश यादव का सगा भाई अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी ने कहा कि हम गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी करेंगे।

एएसपी ने कहा कि मामले की पूरी तहकीकात की जाएगी। जो भी चीजें मिलती हैं, उसकी हम पूरी जांच करेंगे। मामले से जुड़े जो भी आरोपी होंगे, सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां तक अभी जांच हो पाई है, उसके आधार पर पता चला है कि 6 से 7 वर्षों से यह लोग इस अवैध धंधे में लगे हुए थे। जो आसपास के जनपद हैं, वहां इनका जाल फैला हुआ है। आसपास के जिलों के अफसरों से भी इनके बारे में डिटेल ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर में हाई अलर्ट है।

मालगाड़ी के 15 डिब्बे हुए बेपटरी, ट्रेनों का बदला रूट

वहीं जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और एसटीएफ मेरठ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए जंगल में चल रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

बुढ़ाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सैनपुर गांव के जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध हथियार बना रहे दो आरोपी वारिश और महताब को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल से 37 बने, अधबने अवैध हथियार, जिसमें तमंचे, मस्कट और बंदूक, कारतूस के साथ साथ हथियार बनाने के उपकरण बड़ी मात्रा में बरामद किए हैं।

इस मामले में सीओ बुढ़ाना मुजफ्फरनगर विनय कुमार गौतम ने कहा कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने आसपास के जनपदों में बड़ी मात्रा में अवैध असलहे सप्लाई करने की जानकारी दी है। इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsIllegal arms factorymujaffarnagar newsunnao newsup newsup stf
Previous Post

BB 15: बिग बॉस में पहुंचे मिथुन, सलमान से बोले- ‘इसलिए तूने मुझे बुलाया?’

Next Post

चुनाव आयोग ने कानपुर सहित 3 जिलों के बदले डीएम, 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Next Post
Transfer

चुनाव आयोग ने कानपुर सहित 3 जिलों के बदले डीएम, 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी के वाहन समेत शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022
1912 helpline number

1912 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, UPPCL अध्यक्ष ने दिए निर्देश

02/06/2024
Lightning

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

06/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version