• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव से पहले पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Illegal Arms Factory

Illegal Arms Factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। नगर निकाय चुनाव से पहले मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) पकड़ी गई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के बदमाश वाट्सऐप और इंटरनेट मीडिया के अन्य ऐप के जरिए हथियारों की डील करते थे। हथियार पसंद आने के बाद उनकी डिलीवरी की जाती थी।

मेरठ के एसपी सिटी पीयूष कुमार को इंटरनेट मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की डील की सूचना मिल रही थी। यह गिरोह वाट्सऐप आदि इंटरनेट मीडिया ऐप के जरिए हथियारों की फोटो साझा करता था और ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद हथियारों की सप्लाई की जाती थी। इसके बाद एसपी सिटी ने पुलिस टीम को ग्राहक बनाकर गिरोह के पीछे लगा दिया।

एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर गिरोह से डील की। इसके बाद मंगलवार की देर रात लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने लिसाड़ी गेट में छापा मारकर अवैध हथियार फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) को पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने दो बदमाशों इलियास पुत्र हकीमुद्दीन निवासी शहजाद कॉलोनी और परवेज पुत्र आजम निवासी भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से 23 तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि निकाय चुनाव में बवाल कराने के लिए हथियार तैयार कराए गए थे।

पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

Tags: merrut news
Previous Post

Nikay Chunav: भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूर्वांचल को मथेंगे सीएम योगी

Next Post

दुष्कर्मी युवक को 20 वर्ष की सश्रम कैद, एक लाख जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्मी युवक को 20 वर्ष की सश्रम कैद, एक लाख जुर्माना

यह भी पढ़ें

bank closed

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने सारे अहम काम

26/10/2021
Bus

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 की मौत, 9 घायल

17/06/2023
cm yogi

तत्परता से करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version