• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
illegal arms smuggler arrested

illegal arms smuggler arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान संजय कुमार के तौर पर हुई है। वो मध्य प्रदेश से लाकर इन हथियारों को दिल्ली और यूपी के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। पुलिस ने संजय के कब्जे से 10 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक ये शख्स हथियारों को मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाला था। लेकिन एक सूचना के बाद पुलिस ने उसे इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस संजय से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिरकार वो हथियार कहां से और किससे लाता था। और किसे सप्लाई करने वाला था।

पूछताछ में पता चला कि संजय कुमार बिशनपुर, अलीगढ़ का रहने वाला है। संजय ने खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसके गांव के सागर गौतम नामक युवक ने करीब चार साल उसे हथियारों की तस्करी के सिंडिकेट में शामिल होने का लालच दिया था। शुरुआत में संजय कुमार उनके कूरियर के रूप में काम करता था। बाद में उसने सागर गौतम के साथ साझेदारी में काम करना शुरू कर दिया।

काशी में गंगा तट पर शुरू हुआ छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

गौतम को स्पेशल सेल ने 24 नवंबर 2020 को दिल्ली में हथियारों की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अब वो दिल्ली की जेल में बंद है। सागर गौतम की गिरफ्तारी के बाद संजय ने इस सिंडिकेट की बागडोर संभाली और अवैध हथियारों की तस्करी करता रहा है। पुलिस के मुताबिक संजय कुमार एक कुख्यात हथियार तस्कर है, जिसे पहले यूपी में आर्म्स एक्ट के एक मामले में वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वह इससे पहले साल 2019 में ही अलीगढ़, यूपी में हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है। उसने पिछले 4 वर्षों के दौरान दिल्ली में 400 से ज्यादा पिस्तौल और 800 कारतूस की सप्लाई कर चुका है।

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कोशिश को रोकने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन

आरोपी संजय कुमार ने खुलासा किया है कि उसे एमपी के बुरहानपुर के एक हथियार निर्माता से बन्दूक और कारतूस की सप्लाई मिली थी। संजय से पूछताछ में पता चला है कि वह एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल मप्र से 9000 से 12000 रुपये में खरीदता था और फिर इसे 20000 से 30000 रुपये में बेच दिया करता था।

Tags: crime newsdelhi newsillegal arms smuggler arrestedNational news
Previous Post

काशी में गंगा तट पर शुरू हुआ छह दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

Next Post

कांवरियों से विवाद में युवक ने चलाई गोली, इलाके में तनाव, भारी पुलिसबल तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Firing

कांवरियों से विवाद में युवक ने चलाई गोली, इलाके में तनाव, भारी पुलिसबल तैनात

यह भी पढ़ें

राजस्थान सियासत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार चला रहे हैं या भ्रष्ट व्यवसाय : बीजेपी

25/07/2020
नरेंद्र सिंह तोमर narendra singh tomar

नए कानून के तहत किसान अपनी फसल किसी भी कीमत में बेच सकता है : तोमर

30/09/2020
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version