• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: शाही ईदगाह का अवैध विद्युत कनेक्शन काटा, दर्ज हुई FIR

Writer D by Writer D
05/02/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Illegal power connection

Illegal power connection of Shahi Idgah was cut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा चलाये जा रहे केवाईसी अभियान (KYC Campaign) का जमीनी स्तर पर अब व्यापक असर दिखने लगा है। जहां एक ओर नए उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध कनेक्शन (Illegal Power Connection ) धारकों पर भी जमकर कार्रवाई हो रही है।

मथुरा में केवाईसी अभियान (KYC Campaign) के तहत शाही ईदगाह परिसर में उपखंड अधिकारी मसानी के नेतृत्व में आज सुबह से ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं विद्युत परिवर्तन दल, मथुरा ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत शाही ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन से विद्युत का उपयोग पाया गया। संयुक्त टीम में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कनेक्शन काट दिया और अवैध विद्युत प्रयोग के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत एंटी थेफ्ट में थाना कृष्णा नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, नियमानुसार राजस्व निर्धारण किया गया। उसके उपरांत निर्धारित किए गए राजस्व का भुगतान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव तवनीर अहमद से वसूला गया है।

विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत के उपरांत की गई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंघ समिति में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी की जा रही है। सचिव तनवीर के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोग बिजली की मुख्य आपूर्ति के लिए तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। यह कृत्य काफी वर्ष से चल रहा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि ईदगाह में न तो मीटर है, न ही बिल और न ही बिजली का कोई रजिस्टर्ड कनेक्शन है।

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा यह भी मांग की गई कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति के विरोध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा गलत तरीके से उपयोग की गई बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर जुर्माना भी वसूला है। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से जहां एक ओर वैध विद्युत कनेक्शन धारकों में हर्ष का माहौल है, तो वहीं अवैध धारकों में भय भी व्याप्त है।

केवाईसी अभियान (KYC Campaign) क्या है ?

विद्युत विभाग द्वारा 01 फरवरी से केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ता बढ़ाने के लिये भी व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। अवैध विद्युत कनेक्शन पर जहां एक ओर कार्रवाई हो रही है, वहीं लोगों को विद्युत कनेक्शन लेने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत लाइन लास वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित संयोजन देने हेतु विशेष प्रयास भी किये जा रहे हैं। वहीं कटिया संयोजन नियमितीकरण अभियान भी चलाये जा रहे हैं।

बिना संयोजन लिए बिजली का उपयोग करने वालो को विद्युत संयोजन लिये जाने के लिए प्रेरित कर और उन्हें हर हाल में संयोजन उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे आवेदक जिनके विरुद्ध विद्युत चोरी के प्रकरणों, लम्बित बकाया अथवा एफआईआर दर्ज है, उनसे सादा पेपर पर एक घोषणा पत्र लिया जा रहा है जिसमें ऐसे प्रकरणों पर भविष्य में जो भी नीतिगत निर्णय होगा, वह उन्हें मान्य होगा और उन्हें संयोजन दे दिया जायेगा।

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए लोन और बेटिंग वाले 232 ऐप्स

अभियान के तहत प्रत्येक उपभोक्ता को यह भी बताया जा रहा है कि केवाईसी कराने से उन्हें किस प्रकार की सुविधायें मिलेंगी। जैसे कि भुगतान न होने पर विद्युत विच्छेदन की पूर्ण जानकारी, बिल से सम्बन्धित जानकारी, बिल भुगतान की सुविधा, शिकायतों का तत्काल निस्तारण, विभागीय योजनाओं एवं कैम्पों की जानकारी एवं विद्युत बाधित होने की जानकारी आदि, जिसके लिए उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Tags: kyc campaignmathura newsup newsupppcl
Previous Post

नॉन-टीचिंग पदों पर निकलीं भर्ती, 7th CPC के तहत मिलेगी सैलरी

Next Post

वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी ने नाबार्ड मद से 644.97 लाख की विभिन्न वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

10/08/2024
Child superintendent

बाल सुधार गृह में बच्ची की चप्पल से पिटाई, आरोपी अधीक्षिका अरेस्ट

14/09/2023
Lithium Battery Factory

साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version