• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए इमरान मसूद

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
Imran Masood

Imran Masood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले प्रियंका गांधी के मिशन यूपी को झटका लगा है। पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ने की बात कही है।

वह समाजवादी पार्टी में जाने की तैयारी में हैं। इमरान मसूद ने खुद यह बात कही है कि यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा। सपा ही यूपी में भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

इमरान मसूद ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से इसको लेकर वार्ता कर रहे हैं। बातचीत होते ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला ले लिया जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि वह कल कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद समाजवादी ज्वाइन करेंगे। इमरान मसूद ने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को मात देनी है तो उसके लिए समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प है, जो भारतीय जनता पार्टी को टक्कर दे सकती है।

इमरान मसूद यूपी में कांग्रेस के लिए बड़ा ​मुस्लिम चेहरा थे। वह पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटरों पर प्रभाव रखते हैं। हाल ही में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। हालांकि उन्हें राहुल गांधी का भी करीबी नेता बताया जाता है, लेकिन अखिलेश से उनकी मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगने लगी थीं। इस पर खुद इमरान मसूद ने तस्वीर साफ कर दी है।

CM योगी ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, बोले- सिख गुरुओं के बलिदान को भुला नहीं सकते

इमरान मसूस पश्चिम की राजनीति में कट्टर खयालातों वाले नेता माने जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी के बोटी बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था। इसके बाद सुर्खियों में रहे।

Tags: imran masoodSaharanpur newsup newsUP Politics
Previous Post

आपका आधार असली है या नकली, ऐसे करें चेक

Next Post

श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में 31 मार्च से होगा 49 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में 31 मार्च से होगा 49 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन

यह भी पढ़ें

newly launched scooters

नये साल पर लॉन्च होंगे लंबी रेंज वाले ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

24/12/2020

LAC को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेताया, कही यह बात…

27/08/2020
Electrocution

करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version