Main Sliderउत्तर प्रदेशदेवरिया

कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन की कोरोना से मौत, बीआरडी में चल रहा था इलाज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोविड-19 के प्रभारी डाॅ0 राजीव रंजन की गोरखपुर मेडिकल कालेज में रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) डाॅ0 आलोक पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि डाॅ.राजीव रंजन(39) कोविड-19 के मरीजों के इलाज के प्रभारी थे।

पाकिस्तान में बारिश का कहर, 163 लोगों की हुई मौत, 101 अन्य घायल

डाॅ0 रंजन का कोरोना जांच 21 अगस्त की गई थी। उसी दिन उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आई थी।

सीएमओ ने बताया कि संक्रमित डाक्टर को शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में बेहतर इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। मृतक डाक्टर जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के मूल निवासी थे।

Related Articles

Back to top button