• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मन की बात में पीएम मोदी बोले- हुनरमंद बनें तथा हुनरमंदों का सम्मान करें

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हुनर और कौशल के महत्व पर बल देते हुए कहा है कि इसका इस्तेमाल अपने जीवन तथा समाज के हित को ध्यान में रखकर लोगो का जीवन आसान बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात में हुनर और कौशल के प्रति आ रही उदासीनता पर चिंता भी प्रकट करते हुए लोगाें का आह्वान किया कि वे हुनरमंदों का सम्मान करें।

हुनर और कौशल को भगवना विश्वकर्मा की विरासत करार देते हुए उन्होंने कहा कि हुनरमंद लोगों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन यह बड़ी चिंता की बात है कि हुनरमंद लोगों को कई बार छोटा समझा जाता है। विभिन्न कामगारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “ ये सभी साथी अपनी स्किल की वजह से ही जाने जाते हैं। आधुनिक स्वरूप में ये भी विश्वकर्मा ही हैं। लेकिन साथियों इसका एक और पहलू भी है और वो कभी-कभी चिंता भी कराता है, जिस देश में, जहाँ की संस्कृति में, परंपरा में, सोच में, हुनर को, कुशल जनशक्ति को भगवान विश्वकर्मा के साथ जोड़ दिया गया हो, वहाँ स्थितियाँ कैसे बदल गई, एक समय, हमारे पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन, राष्ट्र जीवन पर कौशल्य का बहुत बड़ा प्रभाव रहता था। लेकिन गुलामी के लंबे कालखंड में हुनर को इस तरह का सम्मान देने वाली भावना धीरे-धीरे विस्मृत हो गई। सोच कुछ ऐसी बन गई कि हुनर आधारित कार्यों को छोटा समझा जाने लगा। और अब आज देखिए, पूरी दुनिया सबसे ज्यादा हुनर यानि स्किल पर ही बल दे रही है।”

उन्होंने कहा , “ भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी सिर्फ औपचारिकताओं से ही पूरी नहीं हुई। हमें हुनर को सम्मान देना होगा, हुनरमंद होने के लिए मेहनत करनी होगी। हुनरमंद होने का गर्व होना चाहिए। जब हम कुछ ना कुछ नया करें, कुछ इन्नोवेट करें, कुछ ऐसा सृजित करें जिससे समाज का हित हो, लोगों का जीवन आसान बने, तब हमारी विश्वकर्मा पूजा सार्थक होगी। आज दुनिया में कुशल लोगों के लिए अवसरों की कमी नहीं है। ”

मन की बात में PM मोदी बोले- खेलों के प्रति लगन ही मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि हुनर के साथ प्रगति के अनेक रास्ते तैयार हो रहे हैं लेकिन जरूरत उस ओर बढने की कुशल लोगों को सम्मान देने की है।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया, “ आइये, इस बार हम भगवान विश्वकर्मा की पूजा पर आस्था के साथ-साथ उनके संदेश को भी अपनाने का संकल्प करें। हमारी पूजा का भाव यही होना चाहिए कि हम स्किल के महत्व को समझेंगे, और कुशल लोगों को, चाहे वो कोई भी काम करता हो, उन्हें पूरा सम्मान भी देंगे।”

राष्ट्रपति के नाम में भी जुड़ा है ‘श्रीराम’, रोम-रोम में बसे हैं राम : सीएम योगी

श्री मोदी ने कहा ये समय आजादी के 75वें साल का है और इसमें हमें नये संकल्प लेने हैं तथा साथ में कोरोना जैसी महामारी से भी मुकाबला करना है। उन्होंने कहा, “इस साल तो हमें हर दिन नए संकल्प लेने हैं, नया सोचना है, और कुछ नया करने का अपना जज्बा बढ़ाना है। हमारा भारत जब आजादी के सौ साल पूरे करेगा, तब हमारे ये संकल्प ही उसकी सफलता की बुनियाद में नज़र आएंगे। इसलिए, हमें ये मौका जाने नहीं देना है। हमें इसमें अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान देना है। और इन प्रयासों के बीच, हमें एक बात और याद रखनी है। दवाई भी, कड़ाई भी। देश में 62 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है लेकिन फिर भी हमें सावधानी रखनी है, सतर्कता रखनी है।”

Tags: India News in HindiLatest India News UpdatesMann Ki Baatmann ki baat 80th episodepm modiPm modi mann ki baat livepm modi mann ki baat todaypm narendra modi
Previous Post

राष्ट्रपति के नाम में भी जुड़ा है ‘श्रीराम’, रोम-रोम में बसे हैं राम : सीएम योगी

Next Post

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एक क्लास में साथ नहीं पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
taliban government

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एक क्लास में साथ नहीं पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां

यह भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’

27/11/2020
Murder

मासूम की निर्मम हत्या, हाइवे पर फेंका शव

02/07/2023
CM Yogi

जिलों में कहीं न हो दवाओं, विशेषज्ञों और टेक्नीशियन की कमी: सीएम योगी

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version