• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन के लालच में फिर हुआ रिश्तों का खून, पोते ने की नाना की हत्या

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के सेन पश्चिम पारा चौकी इलाके में छह सितम्बर को मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने पूरे रहस्य से पर्दा उठा दिया है। आउटर पुलिस की ओर से महराजपुर में सीओ सदर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया नरकंकाल लालजी यादव का था और उसकी हत्या उसके पोते आशीष ने जमीन के लालच में दोस्तों संग की थी।

सीओ ने बताया कि बिधनू में मिला नरकंकाल महराजपुर के बौसर गांव निवासी 70 साल के लालजी यादव का था, जो दो सितम्बर को घर से अचानक गायब हो गए थे। तीन सितम्बर को मृतक लालजी के परिवार की ओर से महराजपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि लालजी यादव के कोई बेटा नहीं था केवल एक बेटी शशि थी, जिसकी शादी बिधनू के सेन पश्चिम पारा इलाके में हुई थी । वो अपने गांव में भाई और उनके बेटों संग रहते थे। लालजी के पास चार बीघा जमीन थी, जिसमें से एक बीघा पहले ही बेटी के नाम कर चुके थे बाकी बची जमीन वो अपने भतीजों को देना चाहते थे, जिनके साथ रहते थे।

तीन बीघा जमीन बनी हत्या का कारण

सीओ ने बताया कि यही तीन बीघा जमीन ही लालजी यादव की मौत का कारण बना। असल में बेटी, दामाद और उनका बेटा चाहते थे कि जमीन उन लोगों को ही मिले। इसको लेकर बेटी का बेटा आशीष कुमार उर्फ जीतू कई बार नाना लालजी पर दबाव भी बना चुका था। दो सितम्बर की शाम को आशीष अपने एक साथी के साथ बौसर पहुंचा और बहाने से नाना लालजी यादव को टौंस बाजार से अपने साथ ले गया।

बिधनू के सेन पश्चिम पारा इलाके के रेलवे पुल के पास हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। उधर शव मिलने के बाद से पुलिस लगातार इस मामले की पड़ताल में जुटी थी। सुराग मिलते गए और मुखबिरों की मदद से पुलिस कातिलों तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी आशीष उर्फ जीतू ने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी कि कैसे उसने दोस्त के साथ मिलकर नाना लालजी यादव की हत्या की और फिर पेट्रोल डालकर शव को जलाया।

पुलिस ने फिलहाल मुख्य आरोपी आशीष को अपने नाना के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश कर रही है। वही मृतक की बेटी और दामाद पर हत्या में सहयोग करने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

नहर में डूबकर छात्र की मौत, मचा कोहराम

Next Post

घर से लापता युवक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद, इलाके में फ़ैली सनसनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
The entire family was found dead

घर से लापता युवक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद, इलाके में फ़ैली सनसनी

यह भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi

बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी समेत ‘हम’ के ये 15 नेता होंगे स्टार प्रचारक

11/10/2020
Hathras case

हाथरस केस : मृत युवती के रात में अंतिम संस्कार की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई ये वजह

06/10/2020
Hema Malini

रामलला की हेमा मालिनी ने की पूजा अर्चना, शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें

17/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version