• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आलौकिक छठा के बीच भक्तों को ठाकुर श्रीश्री राधावृन्दावन चंद्र ने दिए दर्शन

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लीला पुरूषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सोमवार शाम ब्रज क्षेत्र श्रीधाम वृन्दावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर को फूल बंगला एवं रंगोली के माध्यम से बड़े ही मनोहर रूप से सजाया।

जन्माष्टमी महामहोत्सव का प्रारंभ सोमवार मंगला आरती की शंख ध्वनि के साथ हुआ। इसके बाद भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोशाक धारण, फूल बंगला, झूलन उत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। संध्या बेला में ठाकुर श्रीश्री राधावृन्दावन चंद्र जी के पालकी उत्सव का आयोजन किया गया। इसके पश्चात राधा वृन्दावन चंद्र का महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण, पंचगव्य, शहद, मिश्री एवं 108 प्रकार के फलों के रस, विभिन्न जड़ी-बूटियों एवं फूलों से महाभिषेक प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया।

 

इस मौके पर ठाकुर राधावृन्दावन चंद्र को सप्त रंग युक्त रेशम एवं चांदी से कढ़ाई किए हुए, वस्त्र धारण कराए गए। इस दौरान निताई गौरांग को भी बहुत मनमोहक वस्त्र धारण कराये गए एवं उन्हें विशेष रूप से तैयार की गई पुष्पों की माला से सजाया गया।

गौमाता के लिए विशेष रूप से तैयार 56 भोग

मंदिर परिसर स्थित सुरभि गौशाला में गौ-माता के लिए विशेष रूप से तैयार 56 भोग का कार्यक्रम किया गया। मध्यरात्रि में आयोजित महाभिषेक उत्सव के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र का शुभाशीष प्राप्त किया। मध्यरात्रि के 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, भगवान के नाम के जयकारों से सारा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

मोरपंख बांधकर नगर भ्रमण पर निकले महाकाल, साक्षी गोपाल मंदिर पर हुआ हरि-हर मिलन

इस अवसर पर मुख्य रूप से भरतार्षभ दास, युधिष्ठिर कृष्ण दास, रसराज कृष्ण दास, कैवल्यपति दास, सुरेश्वरा दास, अंगद कृष्ण दास एवं जनक दास सहित अन्य भक्त एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Krishna JanmashtamiKrishna Janmashtami 2021Krishna Janmashtami Newsmathura news
Previous Post

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, CM योगी एवं उपमुख्यमंत्री पहुंचे

Next Post

अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़, कच्ची शराब व उपकरण सहित दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़, कच्ची शराब व उपकरण सहित दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Samsung ने अपने Galaxy A20 को दिया नया अपडेट, जानिए क्या आया नया

26/06/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्यौता

25/02/2026
Earthquake

भूकंप के झटकों से बिहार के कई जिलों में हिली धरती

22/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version