• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार में की उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों का गढ़ कहा जाने लगा था : बृजेश पाठक

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
brijesh pathak

brijesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने बुधवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। अपराधियों का राज था। आतंकवादियों को शरण दी जाती थी। उन पर से मुकदमे हटाये जाते थे। उत्तर प्रदेश की धरती को आतंकवादियों का गढ़ कहा जाने लगा था। आज हमारी सरकार में अपराधियों की हालत पस्त है। उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला कर नष्ट किया जा रहा है या फिर उसे जब्त किया जा रहा है। अखिलेश यादव सरकार और हमारी सरकार में फर्क साफ है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तब अपराध चरम पर था। सपा सरकार में यह कहा जाने लगा था कि जिसकी गाड़ी पर जितना बड़ा झंडा उतना बड़ा गुंडा। मथुरा में सरकारी जमीन पर कब्जा किया था, जो सामान्य लोग कब्जा कर के बैठे थे। उसमें 37 लोगों की हत्या हुई थी और कई पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

मात्र 1 रुपए में कर्मचारियों और वकीलों को घर देगी योगी सरकार, तैयार हुआ मसौदा

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 1866 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। संगठित माफिया गिरोह को योगी सरकार ने खत्म कर दिया है। पुलिस थानों में थानेदारों की और अधिकारियों की तैनाती सिर्फ एक ही बिरादरी के लोगों की रहती थी। लगभग 600 थानों में एक ही विरादरी के लोग तैनात थे। इतना ही नहीं भर्तियों में भी एक ही बिरादरी के लोग दिखाई देते थे। भ्रष्टाचार इस प्रकार से चरम पर था कि उस विरादरी को भी नहीं छोड़ा। नौकरी के नाम पर उससे भी वसूली की गई। हमने किसी की भर्ती में दाग नहीं आने दिया। अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की गई। भर्तियों के मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानून मंत्री ने कहा कि हमने जाति, बिरादरी, अमीर, गरीब नहीं देखा है। सबके ऊपर बराबर कार्रवाई की गई है। बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार किए गए। 500 से ज्यादा लोगों पर एनएसए लगाया गया है। पहले की सरकार में घटना घट जाने के बाद सपा कार्यालय से जब तक फोन नहीं आता था, तब तक एफआईआर नहीं लिखी जाती थी। थानेदार मनमानी करते थे। जनता को असहाय छोड़ दिया गया था। समाजवादी पदाधिकारियों के नेतृत्व में थाने चलाए जाते थे। आज उत्तर प्रदेश में पुलिस पारदर्शी तरीके से काम कर रही है।

कानून मंत्री ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर तुष्टीकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में मुस्लिम तुष्टीकरण घोर मुस्लिम तुष्टीकरण किया जाता था। पहले बहू बेटियों की इज्जत खतरे में थी। चारों तरफ हाहाकार मचा रहता था। मुख्यमंत्री ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया और तमाम शोहदों को जेल भेजा गया। साइबर सेल की स्थापना करके साइबर अपराधियों को रोकने के साथ उन पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है। महिलाओं और बच्चों के अपराध में छह महीने के अंदर आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई गई।

कानून मंत्री ने कहा कि पहले गुड्डू, बब्लू बनकर हिन्दू बहन बेटियों के साथ झांसा देकर शादी कर लेते थे। उसके बाद फिर उनका धर्म परिवर्तन कराने पर जो डालते थे। बात नहीं बनती तो तीन तलाक देकर उनको भूखे मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। अब उसके लिए भी कानून बनाया जा चुका है। अगर कोई इस प्रकार से षड्यंत्र करके धोखा देकर किसी बहन बेटी से शादी करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद रहे।

Tags: Brijesh PathakLucknow Newsup news
Previous Post

मात्र 1 रुपए में कर्मचारियों और वकीलों को घर देगी योगी सरकार, तैयार हुआ मसौदा

Next Post

प्रभु श्री राम और धर्म अलग-अलग नहीं हो सकते, यह एक दूसरे के पूरक हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post

प्रभु श्री राम और धर्म अलग-अलग नहीं हो सकते, यह एक दूसरे के पूरक हैं : योगी

यह भी पढ़ें

NEET-UG Paper Leak Case

NEET-UG पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया

18/07/2024
अखिलेश यादव

सरकार निजीकरण से युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रही है : अखिलेश

17/09/2020
former CM Omprakash Chautala

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version