• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रभु श्री राम और धर्म अलग-अलग नहीं हो सकते, यह एक दूसरे के पूरक हैं : योगी

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगरी अयोध्या में महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुए ‘श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ’ का समापन अवसर पर बुधवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सीएम योगी महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ की यज्ञशाला पहुंचे और यज्ञ कुंड में आहुति डाली। मुख्यमंत्री ने यज्ञाहुति डालने के साथ सभा को भी संबोधित किया और महर्षि आश्रम परिसर में ही रामनगरी के संतों के साथ भोजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेदों के बारे में जो दुष्प्रचार दुनिया मे हुआ, लोगों ने गलत तथ्य प्रस्तुत किये उन पर विश्वमंच पर रामायण महाभारत के प्रसंगों को मजबूती के साथ महर्षि ने रखा। दुनिया के सामने भारत और भारतीयता को रखना हम सब के लिए उदाहरण है। जब सरकार खुद को सेक्युलर दिखाने की कोशिश कर रही हो, उस को देखते हुए ये अद्भुत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ के समापन पर अयोध्या पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 ने हमने यहां दीपोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया। दुनियाभर के कलाकारों को यहां बुलाया गया। इंडोनेशिया से रामायण कलाकारों को बुलाया। इंडोनेशिया के कलाकार मुस्लिम थे, उन्हें बाद मे मुख्यमंत्री आवास बुलाया था। उन्होंने कहा कि थाईलैंड के राजा राम के वंशज मानते हैं। लाओस अपनी परंपरा को यहां से जुड़ा मानते हैं। इंडोनेशिया मुस्लिम बाहुल्य राष्ट्र के लोग पूरी तन्मयता भाव से रामायण से जुड़े थे।

मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि राम से हमारा आत्मीय संबंध है। अयोध्या आना हमारे लिए गौरव की बात है। राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं और हमारे पूर्वज हैं। हमारे पूर्वजों ने उपासना विधि बदली होगी, लेकिन राम हमारे पूर्वज हैं। हमारी एयरलाइंस का नाम गरुण है। सीएम योगी ने कहा कि इसलिए भारत ही नहीं विश्व मानस भी अयोध्या से जुड़ने में गर्व महसूस करता है। इस बार के दीपोत्सव में श्रीलंका के राजदूत वहां की शिला लेकर आये थे।

सपा सरकार में की उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों का गढ़ कहा जाने लगा था : बृजेश पाठक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम और धर्म एक दूसरे के पूरक हैं। यही तो राम और सनातन धर्म की विशेषता है। अयोध्या ने 500 से ज्यादा वर्षों का संघर्ष को झेला है। मुहम्मद गोरी के समय से पहके सालार मसूद गाजी तक ने हमारी भावनाओं को छिन्न भिन्न किया, लेकिन अयोध्या ने उसे खामोशी से नहीं झेला। हमने प्रतिकार किया। जो अत्याचार करते थे उसके मुहतोड़ जवाब देने के लिए अयोध्या खड़ा हुआ। जब मंच मिला तो पांच अगस्त को प्रधानमंत्री ने राम मंदिर शिलान्यास कर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाभारत जैसा महाग्रंथ कहीं नहीं होगा। महाभारत में सब कुछ निहित है जो हमारे वेदों में हैं, जो हमारे पुराणों में हैं। एक साजिश हुई थी कि महाभारत जैसे ग्रंथों को लोग अपने घरों में न रखें। महाभारत ग्रंथ का रूप श्रीमदभगवत गीता भी है, जिसे देश में राष्ट्रीय ग्रंथ माना जाता है। हमारे न्यायालयों में उसे साक्षी माना जाता है।

Tags: ayodhya newsCM Yogi in Ayodhyaup news
Previous Post

सपा सरकार में की उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों का गढ़ कहा जाने लगा था : बृजेश पाठक

Next Post

पिता ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post
fire

पिता ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Bhojpuri star Khesari Lal Yadav

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गानों ने मचाया धमाल

20/04/2021
राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़ Rajnath's roar in the Rajya Sabha

आज भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान देंगे रक्षा मंत्री

17/09/2020
DM Savin Bansal

सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

04/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version