• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
ganesh jayanti

ganesh jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। वैसे तो संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है, लेकिन साल में माघ, श्रावण, मार्गशीर्ष और भाद्रपद के महीने में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी के व्रत का विशेष महत्व है। इन चारों महीने में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को गणपति के एकदंत रूप की पूजा का विधान है।

भादो मास की इस चतुर्थी का व्रत रखने से सभी प्रकार के संकटों से छुटकारा मिलता है और आपकी इच्छा पूरी होती हैं। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति और उसकी लंबी आयु की कामना के लिये खास तौर पर माताओं को यह व्रत अवश्य रखना चाहिए। आज के दिन गणपति जी को कैसे खुश करें। गणेश जी के कौन से उपाय से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

7 अगस्त को सुबह 11 बजकर 6  मिनट से  1 बजकर 39 मिनट तक।

ऐसे करें गणेश जी की पूजा

आज के दिन पूजा के लिए गणेश जी की मिट्टी की मूर्ती, कलश, चंदन, रोली, अबीर, धूपबत्ती, सिंदूर, कपूर, फल-फूल, 108 दूब, घी का दीपक, पान-सुपारी, पंचामृत, बेसन के लड्‌डू का प्रसाद, चौक पूरने के लिए आटा, चावल, गंगा जल, इत्र तथा हवन सामग्री लेनी चाहिए।

आज के दिन नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान आदि के बाद दाएं हाथ में फूल, अक्षत व जल लेकर सबसे पहले व्रत का संकल्प करें। इस व्रत में पूरा दिन बिना अन्न के रहने का विधान है और शाम के समय गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद चन्द्रमा के दर्शन करने पर ही व्रत तोड़ा जाता है। शाम के समय फिर से नहा-धोकर, साफ कपड़े पहनकर एक साफ स्थान पर या मंदिर में आटे से चौक पूरकर गणेश जी की मिट्टी से बनी मूर्ति को मिट्टी के कलश पर स्थापित करें और भगवान को नये वस्त्र चढ़ाएं ।

उसके बाद धूप-दीप, गंध, फूल, अक्षत, रोली आदि से गणेश जी का पूजन करें और बेसन के लड्डूओं या मोदक का भोग लगाएं। गणेश पूजा में एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी को कभी भी तुलसी पत्र ना चढ़ाएं। इस तरह गणेश भगवान की पूजा के बाद चन्द्रमा के उगने पर उन्हें अक्षत, जल और भोग से अर्घ्य दें।

चन्द्रोदय का समय

चन्द्रोदय का समय है रात 9 बजकर 13 मिनट पर है। शाम गाय बछडे के  पूजन और जौ व सत्तू का भोग लगाने का महत्व है। इस दिन गेहूं एवं चावल, गाय के दूध और दूध से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए । इस दिन गाय के दूध पर केवल बछड़े का ही अधिकार होता है।

Tags: chauth vrat august 2020ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2020ganesh chaturthi in 2020 august 2020ganesh chaturthi puja vidhiganesh chauth Ganesh Chaturthi 2020 dateganesh mantra for successganpati bappaLord Ganeshlord ganeshashri Ganesh templeगणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी 2020गणेश चतुर्थी डेट
Previous Post

मध्यप्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने में सभी का सहयोग आवश्यक : शिवराज

Next Post

केरल विमान हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, यात्रियों के सकुशल और स्वस्थ होने की कामना

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

केरल विमान हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, यात्रियों के सकुशल और स्वस्थ होने की कामना

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

22/12/2023
Tiranga Kulfi

तिरंगा कुल्फी के साथ स्वतंत्रता दिवस करें सेलिब्रेट

15/08/2023

ठेकेदार के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाले पांच गिरफ्तार

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version