• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रकाशन समूह के प्रयागराज समेत 20 ठिकानों पर आयकर का छापा, घर और कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Writer D by Writer D
05/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Prakashan Group

income tax raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले शहर के बड़े प्रकाशन समूह (Prakashan Group) के 20 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने सोमवार को छापा (Income Tax Raid) मारा। प्रयागराज के अलावा मुंबई और दिल्ली में भी इस प्रकाशन समूह के दफ्तर, शोरूम के अलावा फ्लैट और बंगले पर भूमि, भवन के अलावा संपत्तियों की खरीद, बिक्री के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस समूह के बैंक खातों से हुए लेनदेन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। छापा की यह कार्रवाई तीन दिन से अधिक समय तक चलने के संकेत मिले हैं।

नामी प्रकाशन समूह (Prakashan Group) राजीव प्रकाशन के मालिक पीयूष रंजन अग्रवाल के मुंबई, दिल्ली और प्रयागराज समेत कई ठिकानों और उनसे जुड़ी सहयोगी कंपनियों के कार्यालयों पर सोमवार की सुबह नौ बजे से ही आयकर छापा (Income Tax Raid) की कार्रवाई शुरू हो गई। अफसरों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें रवाना की गईं। इस प्रकाशन समूह की सहयोगी भवन निर्माता कंपनी के अलावा फ्रेंचाइजी वाले ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे गए।

सुबह ही आयकर अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें धमक पड़ीं। ग्रीन वर्ल्ड के पुराने शहर में स्थित होटल नवीन कांटीनेंटल पर भी छापा मारा गया है। आयकर के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस प्रकाशन समूह के मालिक के घरों के अलावा दफ्तरों और शोरूमों पर भी छापा डाला गया है। इनके संपत्तियों के दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

साथ ही शोरूमों और अन्य प्रतिष्ठानों के बिलों के भुगतान के साथ ही गोदामों में भंडारण का हिसाब मिलाया जा रहा है। इसके अलावा बैंक खातों की भी जानकारी ली जा रही है। हाल के दिनों में इस समूह की ओर से खरीदी, बेची गईं संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। आयकर विभाग के अफसरों के मुताबिक प्रकाशन समूह (Prakashan Group) और उसके सहयोगी प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड कब्जे में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यह कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है।

Tags: Income Tax RaidPrakashan GroupPrayagraj News
Previous Post

PMAY के तहत 14 लाख से अधिक पूर्ण मकानों के साथ उत्तर प्रदेश ने बनाया कीर्तिमान

Next Post

रिश्वत के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Bribe

रिश्वत के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sukma Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

02/04/2024
big project content education

9वीं और 11वीं के 34000 स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार के स्कूलों में दी जाएगी वोकेशनल ट्रेनिंग

18/08/2020
corona virus

ब्राजील में 24 घंटों में रोगियों का आंकड़ा 43,900 हजार के पार

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version