• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, पराग दूध के बढ़े रेट

Writer D by Writer D
18/10/2022
in Business
0
Parag Milk

Parag Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार की सुबह महंगाई (Inflation) से जुड़ी सूचना से शुरु हुई। शहर में पराग ब्रांड के दूध (Parag Milk) के दाम में दो रुपये की वृद्धि पायी गयी। साथ ही सीएनजी भरवाने पम्प पर पहुंचे लोगों को भी दो रुपये बढ़ोत्तरी होने से वाहन स्वामियों को जेब ढीली करनी पड़ी। वहीं पीएनजी भी तीन रुपये तीस पैसे महंगी हो गई। आवश्यक वस्तुएं दूध और सीएनजी व पीएनजी के रेट बढ़ने से लखनऊ के लोगों में मायूसी देखने को मिली।

दीपावली से पूर्व प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा संचालित पराग के गोल्ड मार्का दूध (Parag Milk) के दाम में दो रुपये की वृद्धि कर आम लोगों को झटका दिया है। अमूल कम्पनी के गोल्ड मार्का के बाद पराग गोल्ड मार्का के दाम बढ़े हैं, इसका सीधा असर न्यूनतम व मध्यम आय के लोगों की जेब पर पड़ेगा।

वहीं सीएनजी व पीएनजी के रेट में वृद्धि से लोगों पर मंहगाई का व्यापक असर देखा जा रहा है। लखनऊ में ज्यादातर स्कूलों की बसों को सीएनजी से संचालित किया जाता है। सीएनजी के रेट में उछाल से स्कूल प्रबंधकों को खासा कठनाई होगी, वहीं रोजाना अपने चार पहिया वाहनों में सीएनजी का उपयोग करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। लोगों के घरों में पाइप से मिलने वाली गैस व्यवस्था पीएनजी के दाम में वृद्धि हुई है, इसका भी असर सामान्य रुप लोगों में देखा जाएगा।

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, भगोड़े बेटे अब्बास की संपत्ति कुर्क की जाएगी

दीपावली के निकट बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान व झालरों की बेतहाशा बिक्री होती है। इस बार झालरों के रेट में दस से बीस रुपये का इजाफा हुआ है। महंगे झालरों के रेट बाजार में 60 रुपये से 100 रुपये तक हो रहे हैं। वहीं चाइनीज झालरों का रेट पिछले बार के मुकाबले जस का तस है।

आवश्यक वस्तुओं के रेट में वृद्धि का असर वैसे तो बहुत होगा लेकिन इसका दीपावली के बाजार पर असर होता कम दिखाई पड़ रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो दीपावली से पहले एलपीजी, पेट्रोल या डीजल के दाम में वृद्धि के कोई आसार नहीं है।

Tags: Business Newscng rate increaseInflationmilk price increaseParag Milkpng rate increase
Previous Post

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, भगोड़े बेटे अब्बास की संपत्ति कुर्क की जाएगी

Next Post

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी के 'ब्रांड यूपी' की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा 'बूम'

यह भी पढ़ें

steal

दुकान का शटर तोड़कर चार लाख की बैटरी चुरा ले गए चोर

01/02/2023
AK Sharma

भीषण गर्मी में अनावश्यक विद्युत व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

27/05/2025
dead body

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में चालक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version