• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण गर्मी में अनावश्यक विद्युत व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में अनावश्यक विद्युत व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा उपभोक्ताओं से रिश्वत मांगने की शिकायत करने पर कहा कि साबूत लायें ऐसे विद्युत कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पूर्वांचल डिस्कॉम के विद्युत कार्यों, निर्वाध आपूर्ति, ट्रिपिंग, लोबोल्टेज तथा शटडाउन लेने आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 03 वर्षों में आरडीएसएस, विजनेस प्लान और अन्य मदों से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया। उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए अनुरक्षण कार्य कराया गया। इन सब के बाद भी विद्युत आपूर्ति में बहानेबाजी और बेवजह शटडाउन लेकर उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान करने का कार्य किसी भी रूप में लोकहित में नही है। वाराणसी में 1600 करोड़ रुपये के कार्य कराये गये। बांस-बल्ली को हटाकर विद्युत पोल लगाने का कार्य कराया गया अब बांस-बल्ली में विद्युत संचालन की बातें स्वीकार नहीं की जायेगी। नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा। झटपट पोर्टल को और अधिक उच्चीकृत किया गया है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि ट्रांसफार्रमर और पोल को विवादित जगहों और किसी के दरवाजे के सामने स्थापित न किया जाए और न किसी के कहने पर दूसरे के खाली प्लाटों पर लगाया जाए, जिससे कि विवाद की जड़ बने। रास्तों के बीचोबीच भी न लगाया जाय, जिससे आने-जाने में परेशानी हो। घरो एवं विद्यालयों के ऊपर से जाने वाले खुले तारों का भी प्रबंध किया जाए। जहां पर जोखिम अधिक हो उसका तुरंत समाधान करायें।

विद्युत् कर्मियों का भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में बाधा डालना, आंदोलन करना, देशद्रोही की श्रेणी में आएगा: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा जहां कहीं से भी जर्जर लाइन, जर्जर पोल या झूलते हुए तार या टेढ़े पोल की शिकायतें आयें तत्काल उसका समाधान करायें, जिससे विद्युत दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। उन्होंने कहा कि विद्युत ट्रिपिंग और लोबोल्टेज की समस्या नहीं होनी चाहिए। जहां कही पर भी ज्यादा लोड हो उस ट्रांसफार्रमर की क्षमता वृद्धि करायें तथा ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप विद्युत चोरी की जांच की जाए।

प्रबंध निदेश पूर्वांचल ने वाराणसी के विद्युत संबंधी प्रस्तुतिकरण में कहा कि यहां का कुल विद्युत लोड अभी 2152 मेगावॉट है और 2030 तक 2976 मेगावॉट होने की संभावना है, जिसके लिए कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1400 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिसमें विद्युत लाइन के अण्डरग्राउण्ड कराने, बांस-बल्ली को हटाकर विद्युत पोल लगाने, नये सब स्टेशन बनाने, पावर ट्रांसफार्रमर की क्षमता वृद्धि कार्य कराये जायेंगे।

बैठक में विधायक वाराणसी कैण्ट सौरभ वास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी, प्रबंध निदेशक पूर्वांचल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं विभाग अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

विद्युत् कर्मियों का भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में बाधा डालना, आंदोलन करना, देशद्रोही की श्रेणी में आएगा: एके शर्मा

Next Post

कोरोना ने लखनऊ में दी दस्तक, पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Corona

कोरोना ने लखनऊ में दी दस्तक, पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के सर्वाधिक 97,894 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 51 लाख के पार

17/09/2020
राम माधव

राम माधव जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों की समीक्षा करने जा रहे है श्रीनगर

27/08/2020
Transfer

यूपी में 11 IPS अधिकारी ट्रांसफर, तरुण गाबा आईजी लखनऊ

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version