• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने आखिरी वनडे में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात, 2-1 ने गंवाई सीरीज

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
भारत ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात

भारत ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने कैनबरा में बुधवार को खेले गए आखिरी वनडे में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात है। भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य दिया था। सात गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे एडम जंपा को बुमराह ने 49.3 ओवर में क्लीन बोल्ड कर मैच भारत के नाम किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम कप्तान आरोन फिंच (75) और मैक्सवेल (59) की बढ़िया पारियों के बावजूद 49.3 ओवर में 289 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तीन मैचों की सीरीज को हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सीरीज में दो शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ  मैन ऑफ द सीरीज रहे।

विराट कोहली का पहली बार साल बिना वनडे शतक के खत्म होगा

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के संघर्षपूर्ण खेल के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम मैच में मात दी। कैनबरा में खेले गए इस मैच में फतह के साथ भारत ने अपनी साख भी बचाई। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो वन-डे जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था।

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 76 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौका और एक छक्का भी जड़ा। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंदों में 63 और रविंद्र जडेजा ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 66 रनों का अहम योगदान दिया।

303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के छठे ओवर में ही अपने पहले मैच खेल रहे टी नटराजन ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद, पिछले दो मैचों में दो शतकीय पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ (7) इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और शार्दुल ठाकुर की गेंद पर केएल राहुल को कैच दे बैठे। मोइजेस हेनरिक्स और फिंच ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिती में लाने की कोशिश की। शार्दुल ने हेनरिक्स (22) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। हेनरिक्स के आउट होने के बाद आरोन फिंच (75) भी शार्दुल की गेंद पर धवन को कैच थमा बैठे।  ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बुमराह ने उनको बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन और पहला मैच खेल रहे टी नटराजन ने दो विकेट चटकाए, जबकि दो मुकाबलों के बाद जसप्रीत बुमराह वापस फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने अपने 9.3 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट झटके।

National Pollution Prevention Day : घर में लगाएं यह पौधे, करेंगे प्रदूषण की रक्षा

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्टन एगर ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि एडम जाम्पा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 और सीन एबट ने इतने ही ओवर में 84 एवं जोश हेजलवुड ने 66 रन देकर क्रमशः एक-एक विकेट हासिल किए।

Tags: भारत ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात
Previous Post

National Pollution Prevention Day : घर में लगाएं यह पौधे, करेंगे प्रदूषण की रक्षा

Next Post

रूस ने बाल्टिक सागर में तैनात किया टर्मिनेटर टैंक, बढ़ा अमेरिका और चीन में तनाव

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Next Post
terminator tank

रूस ने बाल्टिक सागर में तैनात किया टर्मिनेटर टैंक, बढ़ा अमेरिका और चीन में तनाव

यह भी पढ़ें

nepal politics

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में फूट रोकने को चीन का दल पहुंचा काठमांडु

27/12/2020
Education

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 700 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

05/04/2023
shahnaz gill

मुंबई छोड़कर जा रही है शहनाज गिल, फैंस हुए परेशान

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version