• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद, ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

Writer D by Writer D
09/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jammu airport

jammu airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स (Airports) पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय सुरक्षाकारणों के चलते लिया गया है, और इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें नहीं भरी जाएंगी। इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रभावित होंगे, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट (Airports) बंद रहेंगे, वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल एयरपोर्ट बंद रहेंगे। केंद्र शासित प्रदेश का चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एय़रपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एय़रपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे।

एयरलाइनों की प्रतिक्रिया

Air India और IndiGo ने कई एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो ने ग्राहकों को फ्लाइट स्थिति जांचने, पुनः बुक करने या रिफंड के लिए लिंक शेयर किए हैं। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंप्स पर भारत द्वारा सटीक हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं। इसी बीच नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है। पाकिस्तान ने कल रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

– सभी यात्रियों के लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेक (SLPC) अनिवार्य किया गया है।

– विज़िटर एंट्री पूरी तरह से सस्पेंड कर दी गई है।

– एयर मार्शल्स की तैनाती की जा रही है।

– एयरलाइनों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।

उत्तराखंड में अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल

एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को कई एविएशन कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जंग के हालाता को देखते हुए देशभर के 27 हवाईअड्डे बंद करने का ऐलान किया गया था। साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी और कहा कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी।

Tags: India pakistan warIndo Pak War
Previous Post

उत्तराखंड में अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल

Next Post

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाकर दोगुनी, चारधाम यात्रा रूट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Kedarnath Dham

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाकर दोगुनी, चारधाम यात्रा रूट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

यह भी पढ़ें

shiv

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, शिवजी पूरी करेंगे हर मनोकामना

18/02/2023
एक समय पर भारतीय टीम को दो अलग जगहों खेलना आम बात: कोहली

आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद घर वापस लौटे भारतीय कप्तान विराट कोहली

05/05/2021
Tata Sierra

क्रेटा की टेंशन बढ़ी! Tata Sierra ले के आ रही धांसू फीचर्स

22/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version