• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बन रहा है भारत: सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मात्र दस साल में ही बदल गया है और विकसित राष्ट्र बनने की राह पर चल रहा है। पूरी दुनिया भारत की ताकत को मान रही है और पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।

नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार के समर्थन में शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दस साल पहले सुरक्षा न होने के कारण विकास के काम ठप्प थे,भ्रष्टाचार चरम पर था, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा था, महिलाएं असुरक्षित थी, महापुरूषों को सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का नेतृत्व संभालने के बाद मात्र दस साल में ही देश बदल गया है। पूरी दुनिया हैरान है कि आखिर मात्र दस वर्षों में कोई देश ऐसे कैसे बदल सकता है और विकास के रास्ते पर इतनी तेजी से आगे कैसे बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा ने देश के महापुरूषों को सम्मान देने का काम किया है। महात्मा विदुर की धरती बिजनौर में महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का काम भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने ही किया है।कांग्रेस,सपा,बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर ये दल अपनी राजनीति करते हैं,उन बाबा साहब अम्बेडकर तीर्थ को विकसित व सुसज्जित करने का काम भी डबल इंजन की भाजपा सरकार ने ही किया है।संत शिरोमणि रविदास जी की पावन भूमि को विकसित व सुसज्जित करने का काम भी हमने ही किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य व दिव्य मंदिर बनाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने ही किया है। अयोध्या में भगवान राम के दिव्य भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने से पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर करने का काम किया।

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को राशन बांटने का काम कर रही है।किसान सम्मान निधि के माध्यम से 12 करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में धनराशि अंतरित कर किसानों को सम्मान देने का काम कर रही है। 10 करोड़ माताओं बहनों को उज्ज्वला योजना में कुकिंग गैस के सिलेंडर देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। चार करोड़ बेघर लोगों को मकान देकर उन्हें छत देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

चुनावी जनसभा में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया,मंत्री नरेंद्र कश्यप,लोकसभा प्रभारी गोपाल अंजान,नगीना लोकसभा सीट से भाजपा रालोद के संयुक्त प्रत्याशी ओमकुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह,धामपुर विधायक अशोक राणा,भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी,रैली के संयोजक भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान,पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह,पूर्व सांसद शीशराम रवि,पूर्व सांसद रालोद मुंशीराम पाल,पूर्व विधायक सतीश कुमार विधायक मौजूद रहे।

Tags: bijnaur newscm yogilok sabha elections 2024up news
Previous Post

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

Next Post

‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’, ऊर्जा मंत्री ने किया चुनाव प्रचार का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
AK Sharma

'अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार', ऊर्जा मंत्री ने किया चुनाव प्रचार का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

mayawati

मायावती ने कोरोना वैक्सीन के लिये उम्र सीमा पर विचार करने की अपील की

19/04/2021
Dara Singh Chauhan

लखनऊ प्राणि उद्यान के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होगा शताब्दी समारोह : दारा सिंह

08/10/2021
tridha choudhary

इस एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी फोटोज, देख कर फैंस के उड़ गए होश

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version