• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-नाइजीरिया के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है: पीएम मोदी

'प्रयागराज महाकुंभ के साथ काशी भी आएं', नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी ने दिया निमंत्रित

Writer D by Writer D
17/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को नाइजीरिया में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह 17 वर्षों में पश्चिम अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने राजधानी अबुजा में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं। भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नाइजीरिया में रह रहे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, ‘यहां जिस तरह का मेरा स्वागत हुआ वह अद्भुत है। कुछ समय पहले, मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है और ये सम्मान आप सभी का है। मैं विनम्रतापूर्वक ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं।’ उन्होंने कहा कि आज भारत की अनेक कंपनी नाइजीरिया की पूरी इकोनॉमी को ताकत दे रही हैं। भारतीय कम्युनिटी, नाइजीरिया के विकास के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और यही तो भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है। हम दूसरे देश में भले आ जाएं, लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते। हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। पीएम मोदी ने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को प्रयागराज महाकुंभ 2025 और काशी आने के लिए निमंत्रित किया।

भारत-नाइजीरिया के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है: PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि गांधी जी लंबे समय तक अफ्रीका में रहे थे। उन्होंने अफ्रीका के लोगों का सुख-दुख साझा किया। गुलामी के उस दौर में भारत और नाइजीरिया के लोगों ने आजादी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी और जब भारत आजाद हुआ तो उसने नाइजीरिया के आजादी के आंदोलन को भी प्रेरित किया। आज भारत और नाइजीरिया संघर्ष के दिनों के साथी की तरह एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत MOTHER OF DEMOCRACY है, तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी DEMOCRACY है। हम दोनों देशों के पास- डेमोक्रेसी की समानता है। हम दोनों देशों के पास- डायवर्सिटी की समानता है। हम दोनों देशों के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है।’

पीएम मोदी को नाइजीरिया करेगा ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा, ‘आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। गुलामी के लंबे कालखंड ने हमारी इकोनॉमी को तहस-नहस कर दिया था। चुनौतियों से लड़ते हुए 6 दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने एक ट्रिलियन डॉलर का पड़ाव पार किया है। बीते एक दशक में भारत ने अपनी GDP ने करीब 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिया। एक दशक में भारत की इकोनॉमी का साइज डबल हो गया है। आज भारत में 1।5 लाख से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर हैं। पिछले दशक में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की कंपनी। 100 से अधिक कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का प्रमाण हैं।’

भारत वैश्विक मंचों पर उठाता है अफ्रीका की आवाज: PM मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘हम इसे इसलिए हासिल कर पाए क्योंकि भारत अपने कंफर्ट जोन से बाहर आ गया। स्पेस इंडस्ट्री में भारत की प्रगति की दुनिया तारीफ कर रही है। भारत ने तय किया है कि जल्द ही अपने गगनयान के जरिए भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। भारत भी अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है। कंफर्ट जोन को छोड़कर नए रास्ते बनाना भारत का दूसरा स्वभाव बन गया है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। बीते सालों में अफ्रीका की आवाज को वैश्विक मंचों पर उठाने के लिए भारत ने हर संभव प्रयास किया है। जब भारत को पहली बार G20 की प्रेसीडेंसी मिली, तो हमने अफ्रीकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया और भारत को इसमें सफलता भी मिली।’

उन्होंने कहा, ‘भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के लिए एक नई आशा बनकर उभरा है। जब भी विश्व स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न होती है, भारत विश्व बंधु या वैश्विक मित्र के रूप में कार्य करते हुए सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान, जब दुनिया भर के देशों को वैक्सीन की सख्त जरूरत थी, भारत ने यथासंभव अधिक से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराने की पहल की।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के बाद ब्राजील और गयाना भी जाएंगे। वह ब्राजील में ट्रोइका सदस्य के तौर पर जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गयाना जा रहे हैं, जो 50 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। गयाना में पीएम मोदी कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Tags: international NewsNational newspm modiPM Modi in Nigeria
Previous Post

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव से की बात, हर सहयोग का किया वादा

Next Post

परिवारवाद और भ्रष्टाचार में सबसे आगे महाआघाड़ी गैंग: पुष्पेन्द्र सिंह धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
CM Dhami

परिवारवाद और भ्रष्टाचार में सबसे आगे महाआघाड़ी गैंग: पुष्पेन्द्र सिंह धामी

यह भी पढ़ें

Btech Student Commit Suicide

इटावा : कोरोना काल में हुई थी शादी, तीन माह बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

23/08/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

27/02/2026

भारत-इंग्लैंड का पांचवा टेस्ट मैच रद्द, फैंस को लगा झटका

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version