• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने कहा- कालापानी क्षेत्र में अपने नागरिकों की अवैध आवाजाही को रोके नेपाल

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
भारत-नेपाल तनाव

भारत-नेपाल तनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। भारत ने नेपाल से कहा है कि वह भारतीय क्षेत्र कालापानी (Kalapani area), लिम्पियाधुरा (Limpiyadhura), लिपुलेख और गुंजी में अपने नागरिकों की अवैध आवाजाही को रोके। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में नेपाली प्रशासन को लिखे पत्र में भारतीय अधिकारी ने कहा कि नेपाली लोग समूह में अवैध तरीके से इन क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के लिए परेशानी पैदा होगी।

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचुला के उपजिला आयुक्त अनिल शुक्ला ने 14 जुलाई को लिखे पत्र में नेपाली प्रशासन से ऐसी गतिविधियों की सूचना भारतीय अधिकारियों से साझा करने का भी आग्रह किया। नेपाल के दारचुला के मुख्य जिला अधिकारी शरद कुमार पोखरेल के हवाले से अखबार ने कहा, हमें, नेपालियों को (भारतीय) क्षेत्रों में जाने से रोकने के भारत के फैसले के बारे में एक पत्र मिला है और कॉल आया है।

अपने जवाब में नेपाली अधिकारियों ने कहा कि कालापानी, लिम्पियाधुरा और गुंजी में उसके नागरिकों की आवाजाही स्वाभाविक है क्योंकि ये क्षेत्र देश (नेपाल) से संबंधित हैं। इधर, बढ़ते तनाव के बाद इंडो नेपाल बार्डर एसएसबी जवानों ने अपनी सतर्कता को और भी बढा द‍िया है। दरअसल, बदले हालात में नेपाल की ओर से बार बार ऐसी गतिविधियां की जा रही है, जिनसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी पैदा हो रही है।

अच्छी खबर : देश में 10 लाख से अधिक कोरोना मरीज हुए रोगमुक्त,  रिकवरी दर में आ रही तेजी

चीन की शह पर नेपाल अपनी सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती में जुट गया है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से सटी सीमा पर नेपाल ने बॉर्डर चौकी बनाने की कवायद तेज कर दी है। यही नहीं उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से लगती सीमा में नो मैंस लैंड में अतिक्रमण करना जारी है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। एसएसबी ने सीमा की ओर आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Tags: armed border forceDeputy District CommissionerIndia-Nepal Borderindia-nepal tensionIndian territories of GunjiIndian territories of KalapaniIndian territories of LimpiyadhuraIndian territories of LipulekhKalapani areaNepal Ambassadornepal borderNepali administrationNo Mans LandSSBSSB on Nepal Borderनेपाल ने किया दुस्साहसनो मैंस लैंडभारत-नेपाल तनाव
Previous Post

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

Next Post

राजस्थान में अशोक गहलोत आज होटल फेयरमोंट में करेंगे विधायक दल के साथ बैठक

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
अशोक गहलोत

राजस्थान में अशोक गहलोत आज होटल फेयरमोंट में करेंगे विधायक दल के साथ बैठक

यह भी पढ़ें

mohan bhagwat

वेंकैया नायडू के बाद अब मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

05/06/2021
CM Yogi

योगी सरकार पीआरडी जवानों को देगी अधिक जिम्मेदारी व सुविधाएं

13/05/2022
Mathura Road Accident

मथुरा सड़क हादसे में पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने जताया शोक

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version