• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत अपनी पीड़ा के साथ ही पड़ोसी देशों की पीड़ा को भी समझता है

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
global tendering corona vaccine

global tendering corona vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडे ‘शांत’

कोरोना संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत उससे अछूता नहीं है । अपने नागरिकों को टीका लगाना उसका दायित्व है। दुनिया के सभी देश अपने हितों को सर्वोपरि रखते हैं लेकिन भारत अपनी पीड़ा के साथ ही पड़ोसी देशों की पीड़ा को भी समझता है। यही वजह है कि उसने पड़ोस प्रथम नीति के तहत पड़ोसी एवं सहयोगी देशों को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति बुधवार को शुरू कर दी और इस श्रृंखला में भूटान और मालदीव को टीके की खेप पहुंचाई गई।

भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके की डेढ़ लाख  खुराक भूटान को भेजी जबकि एक लाख  खुराक मालदीव पहुंचाई है।

कोविशिल्ड टीके की 20 लाख खुराक वह बांग्लादेश प्और 10 लाख खुराक नेपाल को  भेजने वाला है। इससे पता चलता है कि भारत ही है जो पड़ोसी देशों को छाया देने का काम करता है। इन टीकों की आपूर्ति उसने अपने पड़ोसी देशों को सहायता अनुदान के तहत की है जबकि जगजाहिर है कि अपने देश के लोगों को टीकों की कमी न पड़े, इसलिए उसने रूस और अमेरिका को टीके की खरीद का ऑर्डर भी कर रखा है। पाकिस्तान को भारत शायद इसलिए भी मदद न करे क्योंकि उसने अभी इस बावत भारत से संपर्क नहीं किया है। वजह चाहे जो भी हो। भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मारीशस से टीके की आपूर्ति के लिये जरूरी नियामक मंजूरी की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।

लखनऊ गैंगवार: संदीप सिंह बाबा गिरफ्तार, धु्रव सिंह व अखंड प्रताप को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

ऐसा लगता है कि डैगन का सब कुछ प्री-प्लान है कि पहले कोरोना वायरस फैलाया जाये और इसके कहर से जब  दुनिया संकट में पड़ जाये तब आर्थिक संकट से बचाने, मेडिकल सहायता  देने और  फिर जैसे-तैसे वैक्सीन बनाकर मदद के नाम पर तमाम हथकंडों के जरिए छोटे-छोटे गरीब देशों को  कुख्यात कर्ज कूटनीति के टैप में फंसाया जाये। जो देश चीन के टैप में न फंसे उसको  संकट में डालकर उसकी जमीनों पर कब्जा कर लिया जाये या फिर और तरीकों से कमजोर कर दिया जाये। कोरोना वायरस के पैदा होने से लेकर अब तक चीन का जो संदिग्ध बर्ताव रहा है उससे इन बातों की पुष्टिहोती है। अब तो डब्ल्यूएचओ की टीम ने भी वुहान पहुंचकर यह संकेत दे दिया है कि कोरोना के फैलाव में चीन का हाथ है। दरअसल पिछले साल जब दिसम्बर में कोरोना फैला तो चीन ने इसे काफी समय तक दबाये रखा।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को महामारी तब घोषित किया जब  पूरी दुनिया में पहुंच गया था। कोरोना फैलने के बाद चीन ने छोटे देशों को मेडिकल सहायता के नाम पर  घटिया मॉस्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट दूसरे देशों को सप्लाई कर दिया। आरोप तो यह भी है कि चीन ने उपयोग किये गये मॉस्क एवं पीपीई किट भी दूसरे देशों को भेजा। जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही थी तभी चीन ने धोखे से गलवान में कब्जे की कोशिश की, ताइवान और नेपाल की सीमाओं में भी घुसपैठ की। अब जबकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरी दुनिया में तेज हो गयी है तो चीन वैक्सीन के जरिए छोटे-छोटे देशों को फंसाने की कोशिश कर रहा है।

गलवान घाटी में 20 शहीदों को मिला सम्मान, नेशनल वॉर मेमोरियल में हुए शामिल

चीन ने सबसे पहले चार वैक्सीन को मंजूरी दे दिया था। हालांकि चीन की वैक्सीन को न डब्ल्यूएचओ से  मंजूरी मिली है, न कोई उस पर भरोसा करता है और खुद चीन अपने नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए फाइजर एवं मडर्ना की वैक्सीन के जुगाड़ में है। लेकिन भारत को घेरने की नीयत से नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका जैसे तमाम देशों के साथ वैक्सीन सहयोग का पांसा फेंक रहा है। चीन वैक्सीन ट्रायल में वालंटियर का भुगतान करने, वैक्सीन खरीदने के लिए कर्ज देने का दांव भी चल रहा है। चीन की इस चाल को विफल करने के लिए भारत ने भी अपनी दो विश्वसनीय वैक्सीनों के साथ कदम बढ़ा दिया है।

भारत ने मानवता की रक्षा के लिए वैक्सीन के विकास के साथ ही उसको पूरी दुनिया को सस्ते में उपलब्ध कराने का वायदा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया था। अब उसी दिशा में बढ़ भी  रहा है। भारत का यह कूटनीतिक दांव सफल भी है। नेपाल, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों ने चीन की वैक्सीन को मना कर दिया है। मालदीव जो पहले चीन के प्रभाव आ गया था अब बदली हुई परिस्थितियों में वह भारत के साथ खड़ा है और कोरोना की लड़ाई में सारी मदद भारत से लेने के साथ ही वैक्सीन भी ले रहा है। भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ ही मैक्सिको, ब्राजील, कंबोडिया आदि को भी मदद का भरोसा दिया है।

जो बाइडेन शपथ ग्रहण से पहले बोले – यह अमेरिका के लिए नया दिन

भारत की सस्ती और विश्वसनीय वैक्सीन मिलने पर शायद ही कोई चीन की महंगी एवं संदिग्ध वैक्सीन का जोखिम उठाये। भारत को मानवता को बचाने के अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए पूरी दुनिया को सस्ते में और गरीब देशों को फ्री या सहायता के जरिए वैक्सीन की मदद देनी चाहिए ताकि मानवता की रक्षा के साथ ही चीन के दांव को भी विफल किया जा सके।

Tags: corona vaccinationacorona vaccine इन indiaIndian Corona Vaccine
Previous Post

भाजपा किसान आंदोलन को देखकर बौखला गई है : किसान नेता

Next Post

घर से निकलने से पहले जान ले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट, चेक करें आज के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post

घर से निकलने से पहले जान ले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट, चेक करें आज के भाव

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने घण्डियाल देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

12/11/2021
Murder

पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

17/02/2023
kareena kapoor

करीना कपूर ने पिंक लिपस्टिक में शेयर की सेल्फी

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version