• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेस ओलंपियाड में भारत ने रचा इतिहास, 97 साल बाद जीते 2 गोल्ड

Writer D by Writer D
22/09/2024
in Main Slider
0
Chess Olympiad

Chess Olympiad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) के इतिहास में भारत ने पहली बार वो कर दिखाया है, जो 97 सालों में इससे पहले कभी नहीं हो सका। डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी के दम पर भारत ने चेस ओलंपियाड के ओपन सेक्शन में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा महिला सेक्शन में भी भारत ने गोल्ड पर कब्जा जमाया है।

यह भी पहली बार हुआ है, जब चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में भारत ने इन दोनों सेक्शन में गोल्ड जीते हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले जा रहे 45वें चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसीव को हराया, जबकि एरिगैसी ने जान सुबेल को मात दी।

इस तरह रहीं भारतीय पुरुष और महिला टीमें

भारतीय पुरुषों को इस सेक्शन में पहला स्थान हासिल करने के लिए आखिरी राउंड में केवल ड्रॉ की जरूरत थी। लेकिन भारत ने दो मैच जीते तो दूसरे स्थान पर मौजूद चीन ने अमेरिका के खिलाफ पॉइंट गंवा दिए।

Ind vs Ban: अश्विन ने बल्ले और गेंद से उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, भारत ने 280 रनों से दी पटखनी

भारतीय पुरुष टीम में डी गुकेश, अर्जुन एलिगैसी, विदित गुजराती, पेंटला हरिकृष्ण, आर प्रज्ञाननंद और श्रीनाथ नारायणन शामिल रहे। जबकि महिला सेक्शन में भारत ने आखिरी मैच में अजरबैजान को 3.5-0.5 से मात दी। महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और अभिजीत कुंते शामिल रहीं।

इससे पहले भारत ने 2 बार ब्रॉन्ज जीता था

बता दें कि चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने दोनों सेक्शन (महिला-ओपन) में गोल्ड जीते हैं। इससे पहले कभी भारत ने ऐसी कामयाबी हासिल नहीं की। भारत ने दो साल पहले चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले 2014 में भी उसे ब्रॉन्ज ही मिला था।

भारतीय पुरुषों ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने लगातार 8 मुकाबले जीते और इसके बाद डिफेंडिंग चैम्पियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ खेला। इसके बाद 21 सितंबर को उसने टॉप सीड वाली अमेरिकी टीम को मात देकर एक तरह से गोल्ड पक्का कर लिया था।

Tags: Chess OlympiadChess Olympiad 2024sports news
Previous Post

बूढ़ी हो चुकी है कांग्रेस, आयुष्मान कार्ड से कराएंगे इलाज : नायब सिंह सैनी

Next Post

भाजपा का संकल्प पत्र भगवान समान, वादों को पूरा करते हैं: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

भाजपा का संकल्प पत्र भगवान समान, वादों को पूरा करते हैं: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने सपरिवार मनाया लोकपर्व हरेली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

04/08/2024
Yogi government on alert due to increasing cases of Corona

Corona के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

22/05/2025
Mehbooba Mufti

महबूबा ने कहा रामबाग एनकाउंटर की प्रमाणिकता पर संदेह मंडरा रहा

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version