• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

Writer D by Writer D
06/02/2026
in Main Slider, खेल
0
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.

India won the Under-19 World Cup for the sixth time.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरारे के मैदान पर भारत ने इतिहास रच दिया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) पर कब्जा कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई, उसने 311 रन बनाए। भारत की जीत के हीरो रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल में 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 15 छक्के, 15 चौके मारे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। हरारे की पिच को देखते हुए उन्होंने ये फैसला किया लेकिन टीम का पहला विकेट जल्दी गिर गया। एरॉन जॉर्ज ने 11 गेंदों में 9 रन ही बनाए लेकिन इसके बाद आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड का दम निकाल दिया। खासतौर पर सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक ठोका। उन्होंने म्हात्रे के साथ मिलकर 63 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली।

आयुष म्हात्रे ने भी 50 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक शतक भी लगाया और वो महज 55 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। ये खिलाड़ी यहीं नहीं रुका और 71 गेंदों में उन्होंने 150 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा लगा कि सूर्यवंशी दोहरा शतक भी बना देंगे लेकिन 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर ये खिलाड़ी 175 रन पर आउट हो गया। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, कनिष्क चौहान ने उपयोगी पारियां खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 411 रनों तक पहुंची।

इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के सामने लक्ष्य बड़ा था, इसलिए उसने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन ये कोशिश उनके लिए आफत का सबब बन गई। बेन डॉकिंस ने 66, बेन मायस ने 45 रन बनाकर शुरुआत तो अच्छी की। कप्तान थॉमस रियू ने 31 रन बनाए, हालांकि इस कोशिश में इंग्लैंड के विकेट भी गिरते चले गए। इंग्लैंड ने 8 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवाए। कैलेब फैलकॉनर ने 26 गेंदों में अर्धशतक ठोक लड़ाई करने की कोशिश की लेकिन अंत में जीत भारत को ही मिली।

Tags: World Cup
Previous Post

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

Next Post

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Next Post
Dr. R. Rajesh Kumar

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण

यह भी पढ़ें

चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश देंगे इस्तीफा

20/04/2022
GST

अप्रैल में जीएसटी राजस्व संग्रह रिकार्ड 1.41 लाख करोड़ के पार

01/05/2021
Talks between CJP and Centre fail

CJP और केंद्र के बीच वार्ता बेअसर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

24/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version