• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय तीरंदाजों ने लहराया जीत का परचम, ‘पुष्पा स्टाइल’ में मनाया गोल्ड जीतने का जश्न

Writer D by Writer D
21/05/2022
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिंदुस्तान अभी निकहत जरीन (Nikhat Zareen) के गोल्ड मेडल की जीत में ही चूर था की अब एक और सुनहरी जीत की आई खबर ने उसे जश्न का एक और मौका दे दिया है। इस बार सोना (Gold Medal) मुक्के से नहीं तीरंदाजों (Archers) के चलाए तीर से मिला है।

उनके उस अचूक निशाने से मिला है, जिसने आर्चरी वर्ल्ड कप (Archery World Cup) के फाइनल में फ्रांस (France) के निशाने को बेबस कर दिया। भारत के तीरंदाजों (Archers) ने आर्चरी वर्ल्ड कप (Archery World Cup) के फाइनल मुकाबले में फ्रांस से बेहतर निशाना लगाते हुए उन्हें 232-230 के अंतर से हराया। भारत ने ये गोल्ड मेडल मेंस टीम के कंपाउंड इवेंट में जीता है। देश के लिए ये गोल्डन निशाना अमन सैनी, अभिषेक वर्मा और रजत चौहान ने लगाया।

भारत की इस तिकड़ी ने इस बार गोल्ड मेडल स्टेज टू में जीता है। इससेे पहले इस तिकड़ी ने स्टेज वन में भी गोल्ड मे़डल जीता है। इस बैक टू बैक गोल्डन सफलता के बाद भारतीय टीम केे हौसले बुलंद है।

पिछड़कर कर वापसी करते हुए भारत ने जीता सोना

गोल्ड मेडल जीतना बेशक आसान हो सकता है। लेकिन, पिछड़कर वापसी करते हुए उसे जीतना उतना आसान नहीं होता। चौथे नंबर की वर्ल्ड रैंकिंग वाली भारतीय टीम ने वर्ल्ड नंबर 6 फ्रांस की टीम के खिलाफ भी कुछ इसी अंदाज मेें आर्चरी वर्ल्ड कप का फाइनल जीता है। पहले दो राउंड में भारतीय टीम फ्रांस की तिकड़ी से पीछे चल रही थी, लेकिन फिर तीसरे राउंड अपने अचूक निशाने उन्होंने फ्रांस के अरमानों पर पानी फेर। दोनों टीमों के बीच जीत का अंतर सिर्फ 2 पॉइंट का रहा।

IPL: राजस्थान ने चेन्नई को पांच विकेट से दी पटखनी, टॉप 2 में पहुंचा

भारत और फ्रांस के तीरंदाजों का जब भी आमना सामना हुआ है उनके बीच कांटे की टक्कर हुई है। इससे पहले अप्रैल में जब अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप हुआ था, तो इसी भारतीय तिकड़ी ने फ्रांस की टीम को एक पॉइंट के अंतर से हराया था।

खैर जीत तो जीत होती है फिर चाहे वो एक पॉइंट, दो पॉइंट की हो या उससे कहीं अधिक पॉइंट की। भारत की तिकड़ी में ग्वागजू में फ्रांस को 2 पॉइंट से हराते हुए जो सोना जीता है, उसके बाद उन्होंने उसका जश्न भी मनाया। और, ये जश्न मना बिल्कुल पुष्पा स्टाइल में। ये स्टाइल नहीं झुकने का इशारा करता है। और भारतीय टीम ने गोल्डन जीत दर्ज कर वही साबित किया है।

Tags: Gold Medalsports newsworld archery cup
Previous Post

राजीव गांधी को याद कर इमोशनल हुए राहुल, कहा- पिता की कमी महसूस करता हूं

Next Post

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Next Post
collided

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Raj Kundra was seen in a romantic style on Shilpa Shetty's birthday

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक अंदाज में दिखें राज कुंद्रा

08/06/2021

कानपुर अब सही मायने में मेट्रो सिटी हो गया : योगी

10/11/2021

राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं, यह सामूहिक यात्रा है : सीएम धामी

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version