• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से हारी भारतीय करेंसी, रिकॉर्ड तोड़ 2000 के रुपये व अन्य नोट हुए खराब

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना के भय के कारण लोगों ने नोटों को सेनेटाइज किया, धोया और धूप में सुखाया। इससे बड़ी संख्या में करेंसी खराब हो गई है। यही कारण है कि रिजर्व बैंक तक पहुंचने वाले खराब नोटों की संख्या ने रिकार्ड तोड़ दिया है।

कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा दो हजार रुपए के नोट खराब हुए हैं। दूसरे नंबर पर दो सौ रुपए के नोट हैं। पांच सौ के गंदे नोट की संख्या भी ज्यादा हो गई। यही हाल दस, बीस और पचास की करेंसी का है।

करेंसी को हैंड सेनेटाइजर से विसंक्रमित करने का सिलसिला शुरू हो गया

करेंसी भी कोरोना से संक्रमित हो सकती है। इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद करेंसी को हैंड सेनेटाइजर से विसंक्रमित करने का सिलसिला शुरू हो गया। शुरुआत में तमाम लोगों ने नोटों को धो तक डाला। इतना ही नहीं घंटों धूप में नोटों को सुखाया भी गया। बैंकों में भी गड्डियों पर सेनेटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि पुरानी तो छोड़िए नई करेंसी ने भी सालभर में दम तोड़ दिया।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस्तीफा दिया

दस से लेकर दो हजार तक के नोट पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खराब हुए : आरबीआई रिपोर्ट 

आरबीआई द्वारा जारी खराब नोटों की रिपोर्ट से साफ है कि दस से लेकर दो हजार तक के नोट पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खराब हुए हैं। दो हजार के नोट की छपाई बंद हो चुकी है। रही सही कसर गंदे नोटों से पूरी कर दी। पिछले साल 2000 के 6 लाख नोट आए थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई। 500 की नई करेंसी दस गुना ज्यादा खराब हो गई। दो सौ के नोट तो पिछले साल की तुलना में 300 गुना से भी ज्यादा बेकार हो गए। बीस की नई करेंसी एक साल में बीस गुना ज्यादा खराब हो गई।

20 के नोट की मांग 25 गुना, 500 की 30 फीसदी बढ़ी

कोरोना के कारण नोटों की मांग पर भी बड़ा असर पड़ा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 20 रुपए और 500 रुपए की करेंसी के अलावा अन्य सभी करेंसी की मांग आधी रह गई। 20 रुपए की नोट की मांग अप्रत्याशित रूप से 25 गुना तक बढ़ गई। जबकि दस के नोट का क्रेज घटकर तिहाई रह गया। 500 की करेंसी की मांग करीब 30 प्रतिशत बढ़ी है।

सुशांत सिंह राजपूत के गर्दन पर दो निशान से उठा बड़ा सवाल, देखें Viral Video

एक व 10 रुपये के सिक्के से लोगों का मोह भंग

महज एक साल में एक रुपये के सिक्के से लोगों का मोह भंग हो गया। पिछले साल एक रुपए के 200 करोड़ सिक्कों की मांग थी, जो इस साल घटकर केवल 10 करोड़ रह गई। यानी 95 फीसदी लोगों ने एक रुपए के सिक्के से मुंह मोड़ लिया। दस के सिक्के से भी लोग ऊब गए हैं। पिछले साल दस के 200 करोड़ सिक्के जनता ने मांगे लेकिन इस साल ये घटकर केवल 120 करोड़ रह गए।

Tags: 2000 rupee note2000 रुपये का नोटCorona eracorona virusCOVID-19hindi newsnews in hindiRBIआरबीआईकोरोना कालकोरोना वायरसकोविड19रिकॉर्ड तोड़ 2000 के रुपये के नोट खराब
Previous Post

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस्तीफा दिया

Next Post

परीक्षा पर घमासान से सुधरेगी किसकी सेहत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
परीक्षा पर घमासान

परीक्षा पर घमासान से सुधरेगी किसकी सेहत

यह भी पढ़ें

Case Filed

पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज डालने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

20/04/2022
Mumbai Indians Match

हार्दिक पांड्या : शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आईपीएल 2020 के लिए तैयार

17/09/2020
nirmala sitaraman

वित्त मंत्री ने दी राहत, बैंक डूबा तो इतने दिन में ग्राहकों को मिल जाएंगे पांच लाख रुपए

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version