• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में किसान आंदोलन को कनाडा के बाद अब मिला ब्रिटेन के 36 सांसदों का समर्थन

Desk by Desk
05/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
भारत में किसान आंदोलन Indian farmer movement gets support of 36 UK MPs

भारत में किसान आंदोलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह धेसी के नेतृत्व में ब्रिटेन के 36 सांसदों का एक धड़ा भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन किया है। इसने ब्रिटिश विदेश सचिव डॉमिनिक रैब से इस मामले को नई दिल्ली के साथ उठाने के लिए कहा है।

सांसदों ने रैब को हाल ही में भारत सरकार लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जो किसानों और खेती पर निर्भर लोगों का ‘शोषण’ करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने विदेश सचिव से पंजाब और विदेशों में सिख किसानों के समर्थन के जरिए भारत सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।

दिल्ली की हवा बनीं जानलेवा, 16 इलाकों का एक्यूआई 400 पार

अपने पत्र में धेसी ने लिखा है कि पिछले महीने कई सांसदों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग को तीन नए कृषि कानूनों के प्रभावों के बारे में लिखा था। यह ब्रिटेन में सिखों और पंजाब से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय है। हालांकि यह अन्य भारतीय राज्यों पर भी असर डालता है। पत्र में कहा गया है, पंजाबी समुदाय को राज्य की आर्थिक संरचना की रीढ़ माना जाता है। इसमें पंजाब में ‘बिगड़ती’ स्थिति और केंद्र सरकार के साथ इसके संबंधों पर चर्चा करने के लिए भी रैब से आग्रह किया।

धेसी ने एक ट्वीट में कहा कि कई राज्यों विशेष रूप से पंजाब से आने वाले लोगों ने, भारत में कृषि कानून 2020 का विरोध कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सांसदों से संपर्क किया है। दर्जनों सांसदों ने इसके लिए विधिवत रूप से क्रॉस-पार्टी पत्र पर हस्ताक्षर किए और शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों के लिए न्याय की मांग की।

बता दें कि किसानों ने दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमाओं पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। किसान इस साल संसद में पारित हुए 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉपोर्रेट घरानों की दया पर निर्भर हो जाएंगे। वहीं सरकार का कहना है कि नए कानून किसानों को बेहतर मौके देंगे। साथ ही सरकार ने विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

Tags: 36 MPs36 सांसदोंFarmers MovementIndiaIndian farmer movementIndian farmer movement gets support of 36 UK MPslabor partyleadershipSupportTanmanjit Singh DhesiUKकिसान आंदोलनतनमनजीत सिंह धेसीनेतृत्वब्रिटेनभारतभारत में किसान आंदोलनलेबर पार्टीसमर्थन
Previous Post

अब हम कोरोना महामारी खत्म होने का देख सकते हैं सपना : डब्ल्यूएचओ

Next Post

भारत में किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार : संयुक्त राष्ट्र संघ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार The right of farmers to hold peaceful demonstrations

भारत में किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार : संयुक्त राष्ट्र संघ

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी को वरिष्ठ लेखक बृजेन्द्र रेही ने ‘अटलजी ने कहा’ पुस्तक भेंट की

02/08/2021
Royal Challengers Banglore vs Sunrisers Hyderabad

एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद-बैंगलोर होंगे आमने-सामने

07/11/2020
NEHA SHARMA

साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नेहा शर्मा

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version