• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय हथकरघा उद्योग भारत का प्राचीन और सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय हथकरघा उद्योग देश का प्राचीन और सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है, इस परंपरागत एवं उत्कृष्ट शिल्प कौशल का संक्षरण किया जा रहा है।

श्री सिंह ने आज यहां हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित यह प्रदर्शनी शहर के सहारा गंज मॉल में 24 सितम्बर तक चालू रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों से लगभग 100 से अधिक महिला कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ के सदस्यों के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जायेगी।

इस अवसर पर श्री सिंह अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय हथकरघा उद्योग भारत का प्राचीन और सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है, इस परंपरागत एवं उत्कृष्ट शिल्प कौशल का संक्षरण किया जा रहा है। देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले इन कलाकारों की कारीगरों को विश्व स्तर पर सराहा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा किये गये इस प्रयास से हस्तशिल्पियों के उत्पादों के विपणन और उनकी आय में वृद्धि के लिये निश्चय ही महत्वपूर्ण कदम है।

श्री सिंह ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम बुनकरों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्केटिंग के लिए इनकों ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जनपद प्रयागराज में फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना कराई जा रही है। एक छत के नीचे कुटीर उद्योगों को रॉ-मटेरियल बैंक, ट्रेनिंग सेंटर सहित मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कारीगर अपने हुनर को अपने घर तक सीमित न रखे। क्लस्टर से जुड़े और अपने छोटे व्यवसाय को बड़ा कारोबार बनायें।

इस मौके पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक, डा0 डी0एस0 चौहान ने नाबार्ड द्वारा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए क्रियान्वित योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक, राज्य सहकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम बुनकरों, बुनकर समूहों एवं सहकारी समितियाें को कार्यशील पूंजी और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रहा है।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के महा प्रबंधक आलोक सिन्हा भी मौजूद थे।

Tags: handloomLucknow NewsSiddharth Nath
Previous Post

महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ 1 से 6 माह में पूर्ण किया जाए : महाना

Next Post

एसटीएफ ने दो मादक तस्कर पकड़े, एक करोड़ की चरस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
drug smuggler

एसटीएफ ने दो मादक तस्कर पकड़े, एक करोड़ की चरस बरामद

यह भी पढ़ें

कोरोना के बढ़ते केस से CM योगी अलर्ट, बोले- हर हाल में दुकानें और बाजार समय पर हो जाएं बंद

26/08/2021
donald trump

कोरोना पॉजिटिव ट्रंप ने कहा- बाइडेन के साथ अगले डिबेट के लिए उत्सुक हूं

07/10/2020
Theft in the temple

 संतोषी माता मंदिर से चांदी के पांच मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

01/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version