• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asian Games: बेटियों ने चीन में रचा इतिहास, क्रिकेट में भारत ने किया गोल्ड मेडल फतेह

Writer D by Writer D
25/09/2023
in Main Slider, खेल
0
ICC

ICC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीन के मैदान पर महिला क्रिकेट (Indian Women’s Cricket) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के दिए टिम-टिमा रहे थे। मेडल तो दोनों ही टीमों का पक्का था। लेकिन सवाल ये था कि गोल्ड पर नाम किसका था? अब उसका फैसला हो चुका है। भारत की बेटियों ने चीन के मैदान पर इतिहास रचा है। उन्होंने श्रीलंका को फाइनल में हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। ये भारत का एशियन गेम्स 2023 में जीता दूसरा गोल्ड है। इससे पहले भारत (Indian Women’s Cricket) ने अपना पहला गोल्ड निशानेबाजी में जीता था।

एशियाई खेलों के इतिहास में ये तीसरा मौका था, जब क्रिकेट (Indian Women’s Cricket)  को शामिल किया गया था। इससे पहले दो मौकों पर जब क्रिकेट इन खेलों का हिस्सा बना तो भारत ने उसमें हिस्सा नहीं लिया था। मतलब ये पहली बार है जब भारत एशियाई खेलों में क्रिकेट खेल रहा है। और पहली ही बार में जो किया है ना तो उससे बढ़कर कुछ है, ना ही उसके आगे। यही वजह है कि हम कह रहे हैं कि भारतीय बेटियों ने चीन की सरजमीं पर क्रिकेट में इतिहास रचा है।

एशियन गेम्स 2023 के फाइनल मुकाबले यानी गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारतीय लड़कियों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा 46 रन स्मृति मांधना के रहे। और 42 रन जेमिमा के बल्ले से निकले।

श्रीलंकाई महिलाओं ने भारत से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आगाज जोरदार किया। लेकिन, जल्दी ही उनकी इस शुरुआत पर भारतीय गेंदबाजों ने अंकुश लगा दिया। श्रीलंका के विकेट रेग्यूलर इंटरवल पर गिरते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि उसे हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी और मुकाबला 19 रन से हार गई।

Asian Games: भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड, इस खेल में जीता 5वां मेडल

एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 में सीडेड टीम होने के चलते भारत और श्रीलंका ने सीधा क्वार्टर फाइनल से खेलना शुरू किया था। क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के खिलाफ भारत का मुकाबला बारिश में धुल गया, जहां बेहतर सीड होने के नाते भारतीय महिलाओं को सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ, जहां उसने 70 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की। और, अब फाइनल में भारत ने उस श्रीलंकाई चुनौती को धव्स्त कर गोल्ड मेडल जीता, जिसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को पीटा था।

भारत का गोल्ड

बता दें कि एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 के महिला क्रिकेट इवेंट का गोल्ड मेडल अगर भारत के हाथ लगा तो इसका सिल्वर श्रीलंका का हुआ। वहीं ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर किया।

Tags: Asian Gamesasian games 2023Indian women's cricketsports newssports news in hindi
Previous Post

रेलवे ने निकाली 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, ITI वाले करें अप्लाई

Next Post

ज्योती बनकर ‘रिंकू’ ने दी थी मऊ डीएम धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
DM Arun Kumar

ज्योती बनकर 'रिंकू' ने दी थी मऊ डीएम धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

यह भी पढ़ें

corona victim

इस शख्स को इतना बार कोरोना ने बनाया अपना शिकार, त्रस्त होकर पत्नी से बोला…

25/06/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

04/08/2024
Andre Russell

IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, इस दिग्गज प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version