• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉन्च हुई भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर ‘प्रबल’, जानें इसकी खासियत

Writer D by Writer D
18/08/2023
in Business, Main Slider
0
Revolver

Revolver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर (Revolver) लॉन्च हो गई है. इसका नाम प्रबल रखा गया है. लॉन्चिंग के साथ ही प्रबल रिवॉल्वर काफी चर्चा में है. इस रिवॉल्वर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका वजन काफी कम है. ये हल्की 0.32 बोर की रिवॉल्वर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका रेंज है. भारत में अब तक 20 मीटर रेंज वाले पिस्टल बनते थे, पहली बार भारत में बनी कोई रिवॉल्वर 50 मीटर रेंज की है, यानी इस रिवॉल्वर (Revolver)  से किसी को 50 मीटर दूरी से निशाना बनाया जा सकता है.

ये रिवॉल्वर (Revolver)  बिना कारतूस के केवल 675 ग्राम की है. इसके बैरल की लंबाई 76 मिली मीटर है. इसकी कुल लंबाई 177.6 मिली मीटर है. कीमत की बात करें तो ये 1 लाख 40 हजार 800 रुपये है. इसे सरकारी कंपनी एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड कानपुर यानी AWEIL ने तैयार किया है. फिलहाल स्टॉक लिमिटेड है इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रिवॉल्वर को सेल किया जाएगा. 21 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी.

बता दें कि जिस सरकारी कंपनी AWEIL में प्रबल रिवॉल्वर (Revolver) बनाया जा रहा है, उसकी कुल 8 फैक्ट्रीज है. यहां मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों, विदेशी सेनाओं और घरेलू नागरिकों के उपयोग के लिए छोटे हथियार और बंदूकें बनाती हैं. वैसे तो दुनिया में अमेरिका का गन कल्चर से सबसे ज्यादा बदनाम है, वहां आए दिन गोलीबारी की घटना होती रहती है लेकिन भारत में बंदूक रखने की इच्छा रखने वालों की कमी नहीं है.

भारत में बंदूक रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है और हर किसी को ये लाइसेंस नहीं मिल जाता है. इसके कुछ कैटगरी तय किए गए हैं.

जैसे आत्म रक्षा के लिए

अगर आपकी जान को खतरा है तो आपको गन लाइसेंस मिलेगा

स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए

अगर आप निशानेबाजी की ट्रेनिंग का कोई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट चलाते हैं तो गन लाइसेंस हासिल कर सकते हैं

सिक्योरिटी एजेंसी के लिए

अगर आप सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं

फसल की सुरक्षा के लिए

अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां जानवरों से फसल को खतरा है तो भी आप गन लाइसेंस के हकदार होते हैं

ट्रेनिंग इन गन हैंडलिंग और ये उन लोगों को भी मिलता है जो गन हैंडलिंग की ट्रेनिंग देते हैं

ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ इस कैटेगरी में आ जाएं तो आपको गन लाइसेंस मिल जाएगा. इसके लिए कुछ बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है.

>> पहचान पत्र

>> एड्रेस प्रूफ

>> मेडिकल सर्टिफिकेट (मेंटल और फिजिकल)

>> आयु प्रमाण पत्र (21 वर्ष से ज्यादा)

>> चरित्र प्रमाण पत्र (कोई क्रिमिनल केस ना हो)

>> इनकम की जानकारी

>> संपत्ति की जानकारी

>> किसी प्रकार की देनदारी, लोन या उधार हो तो इसकी जानकारी भी देनी पड़ती है

अगर भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों के पास लाइसेंस वाली बंदूक है. यहां 13 लाख 29 हजार 584 लोगों के पास लाइसेंस वाली गन है. दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है जहां, 5 लाख 105 लोगों के पास लाइसेंस वाली गन है. तीसरे नंबर पर पंजाब है, जहां 4 लाख 21 हजार 888 लोगों के पास लाइसेंस वाली गन है.

Tags: long range revolvermade in india revolverrevolver
Previous Post

सीएम धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस को किया सम्मानित

Next Post

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस दी जापानी इंसेफेलाइटिस पर नकेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस दी जापानी इंसेफेलाइटिस पर नकेल

यह भी पढ़ें

UP BEd JEE

यूपी बीएड जेईई के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, इस दिन होगा एग्जाम

07/03/2023
hariyali teej

हरियाली तीज पर माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

19/08/2023
अनंतनाग मुठभेड

कुलगाम : सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, मुठभेड़ जारी

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version