• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2014 के बाद दुनिया में बदली भारत की तस्वीर: योगी

Writer D by Writer D
02/04/2024
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कहा कि 2014 में केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद दुनिया में देश की तस्वीर बदली है और दुनिया अब नये भारत का दर्शन कर रही है।

पीलीभीत में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2014 के पहले देश में अविश्वास और अराजकता थी। आम जनमानस में सरकार, सत्ता और राजनीतिज्ञों के प्रति विश्वास नहीं रह गया था। ऐसे में दुनिया ने भारतवासियों को सम्मान देना बंद कर दिया था। वह एक दौर था, जब अन्नदाता किसान आत्महत्या कर रहे थे। युवा पलायन को मजबूर थे। देश में उग्रवाद और नक्सलवाद हावी था। वहीं 2014 के बाद देश की तस्वीर बदल गयी। आज दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है। इसमें सुरक्षा, समृद्धि, नौजवान को रोजगाार और आमजन को आस्था की गारंटी मिल रही है। आज दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।”

योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश और प्रदेश का नौजवान अब पलायन नहीं करता है बल्कि खुद का स्टार्टअप स्थापित कर रहा है। बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, बल्कि फाइटर पायलट बनकर भारत की सुरक्षा का सिंहनाद कर रही हैं। वहीं भारतवासी गौरव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। आज हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर के राज्यों का उग्रवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। प्रदेश में अपराधी-माफिया पस्त और बेटी- व्यापारी सुरक्षित हैं। प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। प्रदेश में कर्फ्यू पर पूरी तरह से लगाम लगी है, लेकिन कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी विरासत और विकास दोनों में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज, रोड और पुल के सारे प्रस्ताव को स्वीकृत कर सरकार ने विकास की नई धारा के साथ इसे जोड़ने का काम किया है। इतना ही नहीं इको टूरिज्म के बेहतरीन डेस्टिनेशन के लिए पीलीभीत को आगे बढ़ने का कार्य भी सरकार कर रही है। पीलीभीत में वन्य जीव और मानव के संघर्ष को रोकने के लिए जंगल के बीच में पड़ने वाली किसानों की जमीन के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग का काम किया गया है। इसके अलावा जंगली जानवरों से किसानों को बचाने और जनहानि को आपदा की श्रेणी में शामिल कर अन्नदाताओं के लिए मुआवजे की व्यवस्था प्रदेश सरकार लागू कर चुकी है।

श्री योगी ने कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट और माफिया राज बनाम कानून व्यवस्था के बीच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब देश की बागडोर संभाली तो भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था। उस समय देश को पिछलग्गू देश माना जाता था। वहीं आज देश पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के मात्र 3 वर्ष में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ बनाम ‘मोदी के परिवार’ के बीच: योगी

उन्होने कहा कि याद करिए सपा हो या कांग्रेस उनकी पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सामान्य गरीब परिवार से निकलकर पूरा जीवन देश के लिए समर्पित करने वाले हैं। उनके लिये 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा कार्यकाल को आपने देखा है जब युवाओं के हाथों में रोजगार की जगह तमंचे लहराते थे। हमने युवाओं को टैबलेट देने का काम किया है। प्रदेश में सपा, कांग्रेस और बसपा के लोग आएंगे तो माफिया राज साथ लेकर आएंगे। वहीं बीजेपी कानून के राज में विश्वास करती है। यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों और माफिया की जगह जेल होनी चाहिये यह तय करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार चाहिए, यह कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही हो सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सरकार के मंत्री संजय गंगवार, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला प्रभारी गुलशन आनंद आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024pilibhit newsup newsYogi News
Previous Post

लोकसभा चुनाव : क्या तराई, क्या पहाड़, सबने सुनी मोदी की दहाड़

Next Post

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
fire in night club

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Dry Skin

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
CM Yogi

पौष पूर्णिमा पर महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

13/01/2025

आबकारी विभाग की छापेमारी में 32 सौ लीटर लहन व 80 लीटर कच्ची शराब बरामद

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version