• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे. ईरानी, 85 वर्ष की आयु मे निधन

Writer D by Writer D
01/11/2022
in Business, Main Slider
0
Jamshed J Irani

Jamshed J Irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले जमशेद जे. ईरानी (Jamshed J. Irani) का सोमवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। टाटा स्टील ने ईरानी के निधन की जानकारी दी।

चार दशकों से थे जुड़े

ईरानी चार दशकों से अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े। वह 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने और पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के बाद, ईरानी 1968 में ‘टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी’ (अब टाटा स्टील) में शामिल होने के लिए भारत लौट आए। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े।

कहां से की पढ़ाई

जमशेद (Jamshed J. Irani) का जन्म 2 जून 1936 को हुआ था। उन्होंने साल 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की और नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी की थी। इसके बाद वह स्कॉलर बने और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में पढ़ने गए। यहां उन्होंने साल 1960 में मास्टर्स पूरा किया और साल 1963 में उनकी पीएचडी पूरी हुई।

कैसे हुई करियर की शुरुआत

जमशेद (Jamshed J. Irani) ने अपने करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ की थी। ये साल 1963 का समय था लेकिन वह हमेशा से अपने देश के लिए काम करना चाहते थे। इसलिए वह साल 1968 में भारत लौट आए और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की। इसी कंपनी को आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है।

आम आदमी को महंगाई से राहत, इतने रूपर सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

किन पदों पर दीं सेवाएं

जमशेद जे ईरानी (Jamshed J. Irani) साल 1978 में जनरल सुपरिंटेंडेंट बने थे। इसके बाद वह साल 1979 में जनरल मैनेजर और साल 1985 में टाटा स्टील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद वह साल 1988 में टाटा स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और 1992 में प्रबंध निदेशक बने। साल 2001 में वह रिटायर हो गए। उन्होंने टाटा मोटर्स और टाटा टेलीसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiJamshed J Iranisteel mansteel man jamshed j iraniTata Steel
Previous Post

थाने पर तैनात में सिपाही की बैरक की छत से गिरकर मौत, मचा हड़कंप

Next Post

शूज फैक्ट्री में लगी आग में दो की मौत, दमकल की 10 गाडियां मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Next Post

शूज फैक्ट्री में लगी आग में दो की मौत, दमकल की 10 गाडियां मौजूद

यह भी पढ़ें

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति मुर्मु के साथ राजभवन परिवार ने कराई फोटोग्राफी

26/10/2024
Dead body

संदिग्ध परिस्थितियों में से गायब हुई बच्चियों में एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

23/02/2021
bandipora-udampur encounter

LoC पर फायरिंग, उधमपुर-बांदीपोरा में एनकाउंटर; 2 पुलिसकर्मी घायल

25/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version