• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, तब असुरक्षा की भावना समाप्त हो जाएगी : रवींद्र मांदड, डीएम

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
DM ravindra mandad on womens day

DM ravindra mandad on womens day

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, सीडीओ गजल भारद्वाज, विधायक मिलक राजबाला, बीजेपी जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव औलख ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। मिशन शक्ति के माध्यम से इन कार्यक्रमों को गति प्रदान करने की दिशा में प्रशासन द्वारा अत्यन्त सराहनीय कार्य किए जा रहे है। सरकार महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि महिलाओं में असुरक्षा की भावना समाप्त हो और यह असुरक्षा की भावना तभी समाप्त होगी जब वे स्वावलम्बी और सशक्त बनेंगी। वर्तमान में महिलाएं वैज्ञानिक, डॉक्टर सहित उन्नति के हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। मिशन शक्ति एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के भव्य आयोजन के पीछे सरकार की यही मंशा है कि आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाएं देश और समाज की उन्नति में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनके सम्मान के लिए हर सम्भव कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आना होगा।

सीडीओ गजल भारद्वाज ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वावलम्बन की थीम के साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले में अनेक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है।  कहा कि माताएं अपने बच्चों का पालन पोषण करतीं है परन्तु बच्चे अपने पिता को ज्यादा मानते है।इसका कारण यह है कि पिता बच्चों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करते है।पारिवारिक एवं सामाजिक रूप से पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं का भी स्वावलम्बी होना बेहद जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ-साथ बेटियों को भी स्वावलम्बी बनाएं ताकि वे अपनी जिन्दगी से जुड़े निर्णय स्वयं ले सके।

पश्चिम बंगाल ड्रग्स मामला : भाजपा नेता पामेला के बाद अब स्वीटी भी गिरफ्तार

लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।इसके बाद राजस्व,शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

एक जनपद-एक उत्पाद के तहत 04 महिला उद्यमियों को 10 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 02 महिला उद्यमियों को 30 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 25 छात्राओं एवं 11 छात्रों को साईकिल वितरण,02 स्वयं सहायता समूहों को विद्युत बिल वसूली के लिए पीओएस मशीन,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत 02 महिलाओं को शादी अनुदान,युवा कल्याण विभाग की तरफ से 02 महिलाओं को किट तथा राधा महिला स्वयं सहायता समूह की आशा,सहारा महिला स्वयं सहायता समूह की मुमताज बेगम,अम्बेडकर स्वयं सहायता समूह की मोनिका और रूपवती एवं सुमन महिला स्वयं सहायता समूह की सुमन को उनके ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई एवं देखभाल हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रतीकात्मक रूप से चाभी देकर अनुरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त,स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न समूहों की महिलाओं को 01 करोड 47 लाख 05 हजार रूपये का डेमो चेक प्रदान किया गया जिसमें आरएफ के तहत 215 स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रूपये प्रति समूह के अनुसार 32 लाख 25 हजार रूपये,सीआईएफ के तहत 88 स्वयं सहायता समूहों को 01 लाख 10 हजार रूपये प्रति स्वयं सहायता समूह के अनुसार 96 लाख 80 हजार रूपये एवं सीसीएल के 18 स्वयं सहायता समूहों को 01 लाख रूपये प्रति स्वयं सहायता समूह के अनुसार 18 लाख रूपये प्रदान किए गए।

इस धनराशि से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपना स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर हो सकेंगी।जिलाधिकारी एवं सीडीओ के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजन के साथ-साथ पूर्व में शासन द्वारा मिशन शक्ति के तहत जारी दिशा निर्देशों के अलावा भी बेटियों को नामित अधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी सौंपना,प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर नामित अधिकारी के रूप में बेटियों को रैली की कमान सौंपना,ग्राम पंचायतों में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सहित अनेक ऐसी गतिविधियां आयोजित करायी गई जिनका समाज में महिलाओं की सामाजिक,शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नयन की दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक राजबाला,सीएमओ डा0 संजीव यादव,एडीएम वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी,एडीएम प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता,नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags: cm yogiDmMission ShaktiRampur NewsRavidra Mandad
Previous Post

पति के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा

Next Post

10 मार्च राशिफल: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

इस तरह से चुनें मेकअप बेस, मिलेगा परफेक्ट लुक

21/05/2026
shiva
Main Slider

घर पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा, इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़

21/05/2026
Heart Line
Main Slider

आपकी हथेली मौजूद ये रेखाएं बनाती है सरकारी नौकरी के योग

21/05/2026
Ganga Dussehra
धर्म

गंगा दशहरा पर जानें पूजन की सही विधि

21/05/2026
Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
Next Post
Horoscope

10 मार्च राशिफल: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़ें

UGC NET

UGC Net एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म जारी, यहां करें अप्लाई

01/05/2022
Saranya Shashi

इस एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेन ट्यूमर से थी पीड़ित

10/08/2021
Devuthani Ekadashi

मोहिनी एकादशी: इस व्रत से मिलता है सहस्‍त्र गोदान का फल, जानें पूजा विधि

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version