• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को जेल

Writer D by Writer D
23/12/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के थाना दिबियापुर में तैनात एक दरोगा को दुष्कर्म (Rape) के आरोप में निलंबित कर जेल भेजा गया है।

दरोगा पर आरोप है कि उसने शादीशुदा होते हुए भी अपनी प्रेमिका से शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर रखने लगा। दो साल बाद पोल खुली तो दरोगा ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। जिस पर उसने पुलिस अधीक्षक चारु निगम से मिलकर गुहार लगाई। मामले की जांच हुई तो आरोप सही निकले। महिला ने कई वीडियो और फोटो भी पेश किए। एसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया की दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया की आरोपी दरोगा 2020 में बिधूना कोतवाली में तैनात था। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत की जांच दरोगा मुकेश को दी गई। जांच के दौरान ही मुकेश और महिला की नजदीकियां बढ़ी और दोनों साथ रहने लगें। दरोगा मुकेश शादीशुदा था। उसने यह बात महिला को नहीं बताई और मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद महिला दरोगा के साथ ही रहने लगी।

बिधूना के बाद दरोगा की तैनाती अन्य थानों में भी रही लेकिन महिला बिधूना में ही किराए के मकान में रही जहां आरोपी मुकेश का आना जाना लगा रहा। इसके बाद मुकेश की तैनाती दिबियापुर थाने में हुई। कुछ माह पूर्व महिला को पता चला की मुकेश पहले से ही शादीशुदा है।इस पर दोनों में विवाद होने लगा और मारपीट हुई। बीते दिनों मुकेश ने महिला के साथ मारपीट कर दी और पत्नी मानने से इंकार कर दिया। इस पर महिला एसपी चारु निगम से मिली और आरोपी दरोगा की शिकायत की।

पीड़िता ने एसपी को कई वीडियो और फोटो भी दिखाए। प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर एसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर दिबियापुर थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने महिला की तहरीर के आधार पर दरोगा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दरोगा को निलंबित करने साथ विभागीय जांच कराई जा रही है।

Tags: Auraiya Newscrime news
Previous Post

पुंछ हमला: NIA टीम ने 30 संदिग्धों को लिया हिरासत में

Next Post

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Tax

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि

यह भी पढ़ें

arrested

बाराती को गोली मारने वाले दो वांछित इनामी आरोपी गिरफ्तार

25/06/2021
CM Yogi

उप्र के बाहर भी अब देश के 5 बड़े एयरपोर्ट्स पर ‘ब्रांड यूपी’ का होगा प्रमोशन

28/08/2024
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

24/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version