• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा पर लगा महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शाहजहांपुर
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के एक दरोगा पर युवती का यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि जलालाबाद थाने में तैनात दरोगा सुनील शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह मुकदमे की तारीख से शाहजहांपुर से वापस कलान जाने के लिए जलालाबाद से एक ऑटो में बैठी लेकिन ऑटो चालक ने उसे एक सुनसान जगह पर उतार दिया और कलान जाने से मना कर दिया। इस बीच दरोगा सुनील शर्मा वहां पहुंच गए और मुकदमे में पैरवी न करने के लिए धमकी देते हुये उसे अपनी कार में जबरन डालकर सुनसान जगह ले गए।

श्री आनंद ने बताया कि इसके बाद दरोगा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ डालकर पिलाया तथा उसके साथ दुराचार किया तथा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया ।

मोदी सरकार बर्बरता में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी मात दे रही है : तिवारी

बदायूं जिले की रहने वाली इस महिला ने पिछले साल दो सितंबर को इसी दरोगा सुनील शर्मा के विरुद्ध दुराचार का एक मामला दर्ज कराया था उस समय सुनील शर्मा कलान थाने के एसएचओ थे। महिला ने शर्मा पर आरोप लगाया था कि उसके पति का दहेज के कारण विवाद चल रहा है और वह इसी मामले को लेकर एसएचओ के संपर्क में आई थी।

दरोगा ने इस महिला से नजदीकियां बढ़ाई और उसके बाद दुराचार किया था। इस मामले का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया मगर बदायूं पुलिस ने अपनी जांच में मामले को खत्म करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं, यह किसानों के परिश्रम का परिणाम : योगी

पीड़ित महिला आठ जनवरी को इसी मामले में कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए शाहजहांपुर न्यायालय आई थी वहां पर वापस लौटते समय उक्त दरोगा ने इसके साथ दुराचार किया।

पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि आरोपी दरोगा सुनील शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए लिखा गया है वही पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच भी दूसरे जिले से कराई जाएगी।

Tags: crime newscrime news in hindiup crime news
Previous Post

मोदी सरकार बर्बरता में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी मात दे रही है : तिवारी

Next Post

सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली सिक्के बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
arrested

सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली सिक्के बरामद

यह भी पढ़ें

Mukesh Khanna

‘शक्तिमान’ की बहन को दिल्ली में ICU बेड नहीं मिलने पर हुई मौत

12/05/2021
wedding

यूपी में शादी समारोह में 100 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, बैंड और डीजे पर नहीं लगेगी रोक

23/11/2020
Shani Pradosh Vrat

जेष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त

15/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version