Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशाहजहांपुर

सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली सिक्के बरामद

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मटके में निकले सोने के सिक्कों को दिखा दिखा कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने सोने के नकली सिक्कों समेत गिरफ्तार किया हैl

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि थाना बंडा प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर ने सूचना दी के सिद्ध बाबा की कुटिया के पास कुछ ठग असली सोने का सिक्का दिखाकर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 40 सोने के नकली तथा दो असली सिक्के भी बरामद कर लिए।

दरोगा पर लगा महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

उन्होंने बताया कि यह ठग असली सोने के सिक्के दिखाकर कहते थे कि उनके घर में सोने के सिक्कों से भरा मटका निकला है, इन सिक्कों को 40 प्रतिशत दाम में वह बेच देंगे। सिक्कों की जांच में सिक्का असली निकलने पर यह ठग नकली सिक्के दे देते थे।

पुलिस ने ठग नसीम, साहित्य था दिलशाद पीलीभीत निवासी को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनके पास से अवैध शस्त्र तथा नकली सोने के सिक्के बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button