• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं, यह किसानों के परिश्रम का परिणाम : योगी

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीरांगना नगरी झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव का वर्चअल शुभारंभ करते हुए कहा कि सूखे बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के परिश्रम का ही परिणाम है जो उन्हें आय का एक नया जरिया मुहैया करायेगी।

यहां अगले एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। बुंदेलखंड के बारे में देश और प्रदेश की जो धारणा थी उसे इस महोत्सव के माध्यम से एक नया संदेश दिया जा रहा है, यह झांसी सहित बुंदेलखंड के नागरिकों में कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति है।

बुंदेलखंड की उर्वरा भूमि में सोना उगलने की क्षमता है लेकिन इस प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। झांसी में अगले एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं है, यह हमारे बुंदेलखंड के किसानों के परिश्रम का परिणाम है। मैं इसके लिए सभी किसान बंधुओं को हृदय से बधाई देता हूं। स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कार्य घर की छत से प्रारंभ किया गया, इसके बाद इसे खेतों में रोपित किया गया। अब एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी बुंदेलखंड में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

पोलियो की तरह ही कोरोना को भी जड़ से उखाड़ फेंकेगा भारत : अमिताभ बच्चन

शौर्य की धरती झांसी में अब स्ट्रॉबेरी लिखेगी तरक्की की नई इबारत, यदि इसे किसानों तक पहुंचाया जाए तो यह एक बेहतर आमदनी का जरिया बन जाएगी। झांसी की धरती स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उपयोगी एवं लाभकारी है। इस खेती को बढ़ावा देने के लिए झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक माह तक चलने वाले महोत्सव में झांसी सहित संपूर्ण बुंदेलखंड में इसकी खेती के व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों। उन्होंने कहा कि निजी रूप से प्रदेश के पिछड़े इलाकों में शामिल बुंदेलखंड के विकास के लिए शासन /प्रशासन बेहद गंभीर है और चाहते हैं कि बुंदेलखंड में हर तरफ खुशियां हो, उद्योग से लेकर खेती किसानी में तरक्की हो।

जब भी मैं बुंदेलखंड को देखता हूं तो मेरा मानना है कि वहां सब कुछ है, अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से इस स्ट्रॉबेरी महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में ही नहीं देश में एक नया संदेश बुंदेलखंड देने जा रहा है। यदि कार्य करने की इच्छाशक्ति हो तो कठिन से कठिन चुनौती का सामना करके परिणाम दिया जा सकता है और यह कार्य कोरोना काल में हमारे अन्नदाताओ ने कर दिखाया। जनता जब लाकडाउन में थी तो किसान धरती से सोना उगाने का काम कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरेगी शिवसेना: संजय राउत

मुख्यमंत्री ने कहा “ जहां चाह वहां राह ”। झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती से तथा सुल्तानपुर व बाराबंकी में ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन से किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। सरकार हर क्षेत्र में सहयोग कर रही है, सब्सिडी दे रही साथ ही किसानों को तकनीकी के साथ किसानी को जोड़ने का कार्य कर रही है। किसानों को ड्रिप इरिगेशन सुविधा का लाभ और सब्सिडी का लाभ देकर आमदनी कई गुना बढ़ाने का भी कार्य सरकार कर रही है उन्होंने कहा कि यदि हम खेतों को ड्रिप इरिगेशन से जोड़ दें तो उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और पानी की खपत भी कम होगी।

झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव पूरे उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए एक अनोखी पहल है। उन्होंने झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तरह बाराबंकी में सब्जी उत्पादन, सुल्तानपुर में ड्रैगन फूड तथा चंदौली, कौशांबी, प्रयागराज में काला चावल अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग महोत्सव किए जाने का सुझाव दिया। वर्चुअल स्ट्रॉबेरी महोत्सव कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद झांसी ललितपुर अनुराग शर्मा, अपर मुख्य सचिव उद्यान डॉक्टर मनोज कुमार, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जेवी वैशंपायन, कुलपति महारानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय अरविंद कुमार, मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद शर्मा ने भी अपने उद्गार प्रकट किए।

सीएम योगी को देख घर की छतों से लगे जय श्री राम के नारे

इस मौके पर विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, जिला अधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, गुरदीप चावला “ हैप्पी ”, गौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि गण, किसान और उद्यमी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiFArmerstrawberry festivalup news
Previous Post

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद

Next Post

सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल, दो पुलिसकर्मियों को SP ने लिया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल, दो पुलिसकर्मियों को SP ने लिया निलंबित

यह भी पढ़ें

crime

अपनों के ही खून का प्यासा बना युवक, माँ और भाई कि की हत्या

08/04/2021

अखिलेश यादव ने महानवमी पर दी रामनवमी की बधाई, BJP ने कसा तंज

14/10/2021
Road Accident

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version