• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधि छात्र की पिटाई में दो सिपाहियों सहित दरोगा निलंबित

Writer D by Writer D
03/06/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों विधि छात्र की पिटाई का मामला आलाधिकारियों तक पहुंच गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी द्वारा की गई जांच में एक दरोगा और उसके साथ दो सिपाही दोषी पाये गये। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को डीसीपी पश्चिम ने तीनों को निलंबित (Suspended) कर दिया और छात्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कल्याणपुर बारासिरोही निवासी अभय प्रताप सिंह विधि का छात्र है और वह बुधवार को निजी काम से उस्मानपुर गया था। वापस लौटते समय प्यास लगने पर रास्ते में एक दुकान पर पानी की बोतल लेने लगा। दुकान के बगल में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी चौकी में तैनात दरोगा अनूप सिंह, सिपाही स्नेह प्रताप और सिपाही अनूप सिंह शराब पी रहे थे। विधि छात्र शर्ट की जेब पर मोबाइल रखे हुए था। इस पर शराब पी रहे सिपाहियों को लगा कि वह हमारा वीडियो बना रहा है। शक होने पर तीनों ने छात्र को बुलाया और कहा कि वीडियो बनाने का तुम्हें बहुत शौक है और छात्र  की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से आहत होकर छात्र ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड से मिलकर अपनी व्यथा बयां की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पाण्डेय को सौंप दी। एसीपी की जांच में प्रथम दृष्टतया तीनों दोषी पाये गये और जांच रिपोर्ट डीसीपी पश्चिम विजय ढुल को सौंप दी।

डीसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है और दोषी पाये जाने पर तीनों को तत्काल निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। इसके साथ ही छात्र  की तहरीर पर तीनों के खिलाफ कल्याणपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 06 गिरफ्तार

Next Post

Coromandel Express Train Accident: ट्रेन हादसे में 70 की मौत, 350 से ज्यादा लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Next Post
Coromandel Express train accident

Coromandel Express Train Accident: ट्रेन हादसे में 70 की मौत, 350 से ज्यादा लोग घायल

यह भी पढ़ें

Bulldozer went to Imran Khan's leader's house

पाकिस्तान में ‘बाबा के बुलडोजर’ की एंट्री, इमरान खान के करीबी नेता के घर पर चली जेसीबी

28/06/2023
film gunjan saxena

ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ की तारीफ

13/08/2020
delhi schools reopened

दिल्ली में आज से खुले स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version