• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेहूँ खरीद की धीमी गति पर मंडी समिति के सचिव का वेतन रोकने के निर्देश : शाही

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज बलिया जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गेहूँ क्रय में तेजी लाई जाये और इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि गेहूँ खुले में न पड़ा रहे। इसके लिए समय से गेहूँ उठाने एवं उनके सुरक्षित भण्डारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

श्री शाही ने आज जनपद बलिया में साधन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित नवानगर क्रय केन्द्र एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित एकईल क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये गेहूँ खरीद की जाए। साथ ही क्रय केन्द्रों पर सेनेटाइजर, साबुन-पानी आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लाय तेजी : केशव

इसके उपरांत कृषि मंत्री ने जनपद में गेहूँ खरीद की स्थिति का जायजा लेने हेतु विकास खंड रसड़ा परिसर में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और गेहूं खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने गेहूँ खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बलिया मण्डी समिति के सचिव का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।

श्री शाही ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के समस्त क्रय केन्द्रांे पर गेहँू उठान के कार्य में तेजी लाई जाये और क्रय केंद्रों पर अनाज का भंडारण ठीक प्रकार से करें। एक गोदाम भर जाने की स्थिति में दूसरे गोदाम को चिन्हित कर वहां भंडारण की व्यवथा सुनिश्चित की जाए। किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शीघ्रातिशीघ्र उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसान भाईयों को गेहूँ खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Tags: surya pratap shahiup news
Previous Post

BCCI का बड़ा ऐलान, UAE में होंगे IPL के बाकी मैच

Next Post

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ओलिंपिक नहीं खेल पाने से हुए निराश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
India's star shuttler Kidambi Srikanth disappointed for not playing Olympics

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ओलिंपिक नहीं खेल पाने से हुए निराश

यह भी पढ़ें

राम मंदिर

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण पर खर्च होंगे सिर्फ एक हजार करोड़

18/03/2021
हिरासत में युवक की मौत

हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

10/11/2021
Partha Chatterjee

SSC Scam: गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की अस्पताल में गुजरी रात

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version