• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस कनेक्शन पर मिलता है इंश्योरेंस, सिलेंडर फटने पर कैसे मिलेगा दुर्घटना कवर

Writer D by Writer D
22/03/2023
in Business, Main Slider
0
LPG cylinder

LPG cylinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपके पास रसोई गैस कनेक्शन है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए. अगर जाने-अनजाने में आपके घर में या जान-पहचान में कोई भी गैस सिलेंडर हादसा हो जाता है तो आप क्या करेंगे? क्या ऐसे हादसों के लिए मुआवजा मिलता है? क्या आप ऑयल कंपनी से नुकसान की भरपाई करवा सकते हैं? ऐसे कई तरह के सवाल आपके जहन में गूंज रहे होंगे. आपको बता दें, जब आप रसोई गैस कनेक्शन लेते हैं तो उसी समय आपका बीमा हो जाता है. इसे एलपीजी इंश्योरेंस कवर पॉलिसी कहते हैं.

हाल ही में सिलेंडर (Gas Cylinder) से हुए हादसे को देखते हुए कस्टमर्स को ये जानना जरुरी है कि वो किस बीमा कवर के हकदार हैं. इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां OMC के जरिए सिलेंडर से हुई दुर्घटना में राहत देने का काम करती हैं. इसके लिए ग्राहकों को सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय बीमा कराना जरुरी होता है.

कौन देता है बीमा?

सिलेंडर (Gas Cylinder) से हुए हादसों के लिए सरकार से 40 लाख रुपये का दुर्घटना कवर मिलता है. मगर, पेट्रोलियम कंपनियां भी आपको कुछ नियमों के तहत पर्सनल एक्सीडेंट कवर देती हैं. इस इंश्योरेंस के लिए पेट्रोलियम कंपनियों का बीमा कंपनियों के साथ पार्टनरशिप होती है.

एक्सीडेंटल 40, मृत्यु पर 50 लाख का बीमा कवर

आपको बता दें, LPG इंश्योरेंस कवर में आपसे 50 लाख रुपये तक का बीमा कराया जाता है. गैस सिलेंडर की वजह से होने वाले किसी भी हादसे में जान-माल का नुकसान भी हो जाता है. ऐसे में रसोई गैस कनेक्शन के साथ 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा मिलता है. अगर हादसे में किसी की मौत हो जाती है तो ऐसे में 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. मगर, इसमें एक शर्त है कि सिलेंडर जिसके नाम पर है सिर्फ उसी को बीमा की राशि मिलती है.

ऐसे क्लेम करें बीमा

आप एलपीजी इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत बीमा कवर क्लेम कर सकते हैं. बिमा क्लेम करने के लिए आप सरकारी वेबसाइट (https://www.mylpg.in/docs/Public_Liability_Insurance_policies_for_accidents_involvin_LPG.pdf) पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

जल बिन ‘जल’ जाती हैं सभ्यता

क्लेम के लिए हैं ये शर्तें

आपको सिलेंडर हादसा होने के 30 दिनों के अंदर अपने ड्रिस्ट्रीब्यूटर और नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देनी होगी. इसके लिए FIR की कॉपी भी आपको देनी होगी. FIR की कॉपी के साथ मेडिकल की रसीद, हॉस्पिटल का बिल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृत्यु होने पर डेथ सर्टिफिकेट भी देना होगा. जिसके बाद ऑयल कंपनी ही आपका क्लेम फाइल करके आपको मुआवजा दे देगी.

Tags: Gas cylinderInsurance Claiminsurance on lpgutility news
Previous Post

जल बिन ‘जल’ जाती हैं सभ्यता

Next Post

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rice Samosa
Main Slider

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fire

घर में अचानक लगी भीषण आग, सो रहे मां-बेटे की जलने से मौत

18/09/2021
GDP

जनवरी-मार्च की तिमाही में 7.8 फीसदी रही देश की जीडीपी

31/05/2024

एक बार फिर भाजपा की आवाज बने राकेश त्रिपाठी

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version