• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीमा नियामक इरडा ने ग्राहकों के लिए बीमा पॉलिसी को लेकर किए बदलाव

Desk by Desk
09/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
health policy

हेल्थ पॉलिसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बीमा नियामक इरडा ने हाल के दिनों में उपभोक्ताओं के लिए बीमा पॉलिसी को लेकर कई बदलाव किए हैं। अब इरडा ने रंगों के आधार पर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी करने के लिए मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। इसके तहत तीन रंगों में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी की जाएंगी। इससे फायदा यह होगा कि आप पॉलिसी का रंग देखकर ही पहचान जाएंगे किए इस पॉलिसी में क्या-क्या कवर हो रहा है और क्या कवर से बाहर है।

ग्राहकों की सुविधा और झांसा देकर पॉलिसी बेचने पर रोक लिए सभी व्यक्तिगत स्वास्थ्य पॉलिसी का सात मानकों के हिसाब से अंक (स्कोर) तय किया जाएगा। इसके बाद स्कोर के मुताबिक पॉलिसी का रंग (कलर कोड) तय किया जाएगा।

बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि इरडा की इस पहल के बाद उपभोक्ता आसानी से पॉलिसी को समझ पाएंगे और इससे उन्हें स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का चुनाव करने में आसानी होगी। उनका कहना है कि उपभोक्ता हमेशा आसानी से समझने वाला उत्पाद चाहते हैं और रंग से एक प्रतीकात्मक सोच के जरिए उपभोक्ताओं में सही समझ बनती है।

रामविलास पासवान 14 की उम्र में की पहली शादी, फिर एयर होस्टेस को दे बैठे थे दिल

इरडा के मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक सबसे आसान स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का रंग हरा होगा और उसका अंक शून्य से दो तक होगा। इसके बाद नारंगी रंग की पॉलिसी होगी। नारंगी रंग के पॉलिसी की पहचान आम लोगों के लिए थोड़ी जटिल होगी और इस श्रेणी के लिए दो से अंक निर्धारित होंगे। इसके बाद सबसे ज्यादा मिश्रत वाली श्रेणी लाल रंग वाली पॉलिसी की होगी। इसके लिए चार से छह अंक तक निर्धारित होंगे।

इरडा के प्रस्ताव के मुताबिक सात मानकों पर स्वास्थ्य बीमा का स्कोर तय किया जाएगा और सभी सात मानकों की बराबर मान्यता होगी। इन मानकों में वैकल्पिक कवर की संख्या, वेटिंग पीरियड, सब-लिमिट के तहत कुल इलाज की संख्या, कवर नहीं होने वाली बीमारियों की संख्या और पॉलिसी की शर्तों में सरलता शामिल हैं। इसके अलावा सभी बीमा उत्पाद के लिए शून्य से छह अंक तक निर्धारित होगा।

पॉलिसी लेते वक्त उपभोक्ताओं को कलर कोड पता रहेगा। कंपनियों को विज्ञापन के समय कलर कोड बताना होगा और वेबसाइट पर भी पॉलिसी की पूरी जानकारी के साथ स्कोर और कलर कोड बताना जरूरी होगा। कलर कोडिंग के ड्राफ्ट पर 15 अक्टूबर तक बीमा कंपनियां अपने नए सुझाव पेश कर सकती है।

Tags: health policyhealth policy will be coloredIRDAइरडाहेल्थ पॉलिसीहेल्थ पॉलिसी को होंगे रंग
Previous Post

रामविलास पासवान 14 की उम्र में की पहली शादी, फिर एयर होस्टेस को दे बैठे थे दिल

Next Post

निवेश किया हुआ कितने दिन में दोगुना या तीन गुना हो जाएगा आपका पैसा

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Deadly attack on Congress candidate Jagdev Singh Jagga
Main Slider

चुनावी हिंसा से दहला पंजाब: कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

26/05/2026
CM Dhami
Main Slider

फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी

26/05/2026
Next Post
FD

निवेश किया हुआ कितने दिन में दोगुना या तीन गुना हो जाएगा आपका पैसा

यह भी पढ़ें

Vasundhara Raje

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे भी हुई सक्रिय

14/08/2020
House Attached

शराब माफियाओं की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

22/03/2023
RBI

RBI ने लगाया इन बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, जानें पूरा मामला

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version