• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुफिया सैटेलाइट ने अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा पर बड़ी तादाद में चीन सेना को देखा

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन हैरान

ड्रैगन हैरान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से संचालित भारत की प्रमुख खुफिया सैटेलाइट ईएमआइसैट ने चीनी कब्जे वाले तिब्बत की ताजा तस्वीरें हासिल की हैं। इसके मुताबिक चीनी कब्जे वाले तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा के पास बड़ी तादाद में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की बड़ी तादाद में तैनाती नजर आ रही है। सैन्य अभियानों के लिहाज से चीनी सेना की यह तैनाती बेहद अहम है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह उपग्रह कौटिल्य नाम के एक ईएलआइएलटी (इलेक्ट्रॉनिक खुफिया) पैकेज को वहन करता है। इसके जरिये दुश्मन सेना की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सकती है। इस सैटेलाइट ने पीएलए की तैनाती की स्थितियों को शनिवार को तिब्बत के ऊपर से गुजरते हुए कवर किया है। ईएमआइसैट के ईएलआइएलटी के जरिये इस अभियान में रेडियो और रडार के सिग्नलों की निगरानी की गई।

इस देश में कोरोना टेस्ट हुआ बिलकुल मुफ्त, पहले से पैसे जमा करा चुके लोगों को मिलेगा रिफंड

इस उपग्रह से दुश्मन के आवागमन के स्थान और प्रकृति का ब्योरा मिलता है। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख में स्थित पैंगांग त्सो झील के फिंगर-4 से चीनी सेना की घुसपैठ पर बातचीत होने के अगले ही दिन भारतीय जासूसी उपग्रह ने चीनी सेना की तैनाती की ताजा जानकारी हासिल कर ली है। हालांकि इस बैठक में दोनों देश पीछे जाने और सैन्य तैनाती कम करने को लेकर सहमत हो गए थे।

अंतरिक्ष में भारत की आंख और कान

सूत्रों के मुताबिक, चीन ने डेप्सांग सेक्टर में भी अपने सैनिक जुटाए हैं। चीनी सैनिकों को एलएसी के पास गड्डा खोदते देखा जा सकता है। इससे पहले पीएलए ने 2013 में भी डेप्सांग में घुसपैठ की थी। शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि भारत के रडार सैटेलाइट RISAT-2BR1 चीन के पीप्लस लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के जिबूती बेस (अफ्रीका) के ऊपर से गुजरा था। जिबूती नेवी बेस चीन का इकलौता ऐसा बेस है, जो देश के बाहर है। हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि चीन ने जिबूती के पास अपने तीन युद्धपोत तैनात किए हैं।

फतेहगढ़ SDM की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी और चालक घायल, जोधपुर रैफर

इससे पहले भी भारत के सैटेलाइट ने पाकिस्तान नेवी के ओर्मारा बेस (जिन्ना नवल बेस) के ऊपर चक्कर लगाया था। इस बेस के बारे में कहा जाता है कि यहां चीन के सहयोग से पाकिस्तान ने सबमरीन जुटा रखी हैं। हालांकि, भारत और चीन के बीच वार्ता जारी है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर आगामी सíदयों तक भारत के खिलाफ कश्मीर और लद्दाख में दोहरी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।

Tags: Chinese People Liberation ArmyChinese structures on Finger 4 areaChinese troops in Depsang sectordefence research and development organisationDRDOELINTIndia China TensioIndia intelligence satelliteIndian Space Research OrganisationISROKautilyaline of actual controlPangong Tso in LadakhPLA in TibetSatellite EMISATsatellite RISAT-2BR1बड़ी तादाद में चीन सेना
Previous Post

फतेहगढ़ SDM की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी और चालक घायल, जोधपुर रैफर

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि पूजन में पीएम कार्यालय से लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तक कौन-कौन होगा शामिल, जानें

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
राम जन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव

श्रीराम जन्मभूमि पूजन में पीएम कार्यालय से लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तक कौन-कौन होगा शामिल, जानें

यह भी पढ़ें

Bomb Threat

पंचकूला मेयर दफ्तर और उत्तर भारत के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

04/06/2026
Lal Krishna Advani

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शामिल होंगे लाल कृष्ण आडवाणी

11/01/2024
CM Yogi

निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ के कार्यों जल्द पूरा करें: सीएम योगी

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version