• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय छह बदमाश गिरफ्तार, चार को लगी गोली

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मुठभेड़ में छह अन्तरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में चार बदमाश घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा, मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने देर शाम मीडिया में को जारी बयान में बताया कि गोसाईगंज कोतवाली पुलिस किसी घटना को अंजाम देने के लिए अम्बेडकरनगर की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर टंडौली क्रासिंग पर स्वाट टीम व गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। अयोध्या की तरफ से तीन मोटर साइकिल पर सवार आये छह लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा दिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलायी गई। बदमाश भागने लगे तो पुलिस व स्वॉट टीम ने बदमाशों का पीछा किया और पुलिस से बचने के लिए बदमाश करिया बाबा मोड़ पर घूम गये।

पुलिस ने बदमाशों को बेनिया रजपलिया मार्ग पर मदरहा जंगल के पास घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जबाबी फायरिंग के दौरान चार बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये और दो अन्य बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान गोंडा जनपद के दुल्हापुर निवासी संतोष बरवार,विक्रम उर्फ मनोज बरवार,रोहित बरवार और बैजनाथ के रुप में हुई है। जबकि उनके दो साथी ललित कुमार बरवार व मनीराम है। इन बदमाशों ने जनपद अयोध्या में सिविल लाइन्स स्थित पीएनबी से दूध डेयरी मैनेजर के दो लाख रूपये से भरा बैग पार किया था। इसके अतिरिक्त गोसाईगंज कोतवाली में भी एक घटना को इसी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: ayodhya newscrime newsencounterup news
Previous Post

जमीन के विवाद में दबंगों ने वृद्ध को किया आग के हवाले, हालत गम्भीर

Next Post

BSP के पूर्व पार्षद पर ED ने कसा शिकंजा, 74 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post
ED

BSP के पूर्व पार्षद पर ED ने कसा शिकंजा, 74 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

corona in Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में हुआ इजाफा, बढ़कर हुई 92.5 फीसदी

21/05/2021
Ashirwad Tower fire

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

31/01/2023

पहली से 8वीं कक्षा के सिलेबस में 48 फीसदी तक की कटौती

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version