• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरप्रांतीय लुटेरा गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Writer D by Writer D
30/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। बड़ागांव और चिरगांव थाना पुलिस ने एक अंतरप्रांतीय लुटेरे गैंग को दबोच (Arrested) कर लूट की कई घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया। इस गैंग के मास्टर माइंड भाई बहन हैं, जो गैंग को संचालित करते थे। लुटेरों के साथ गिरफ्तार (Arrested) हुई युवती जेल में बंद अपने हिस्ट्री शीटर पिता को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए गिरोह संचालित कर लूट की घटनाओं को करवा कर माल को बेचने का काम करती थी।

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के निर्देशन में लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सदर के नेतृत्व में चिरगांव थाना व बड़ागांव थाना पुलिस देर रात संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी ग्राम बराठा के पास पीपा पुल के पास कुछ युवक बाइक से आते दिखाई दिये, जिन्हें रोकने पर वह भागने लगे। इस पर दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए बाइक सवार युवकों में एक युवती भी थी।

पूछताछ में सभी ने अपने नाम बबीना थाना क्षेत्र के बुद्ध पुरा निवासी आशिक राजपूत, ललितपुर के पुराकला निवासी मुकेश राजपूत, बबीना के हीरापुरा निवासी अमित पाल, मध्य प्रदेश जिला दतिया के पण्डोखर निवासी सुमित पाल तथा चिरगांव के करगुवा खुर्द निवासी हर्ष कुमारी उर्फ मुस्कान बताया। पूछताछ में सभी ने बताया कि वह लोग हाईवे पर सुनसान राहों पर लोगों का पीछा कर उन्हें तमंचों से डरा धमका कर उनकी बाइक, जेवरात व मोबाइल फोन आदि लूटने की घटना को अंजाम देते थे।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ी गई युवती हर्ष उर्फ मुस्कान का पिता अपराधी है, वह वर्तमान में जेल में बंद है। अपने पिता को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मुस्कान खुद गैंग संचालित करती थी और वही लूट का माल अपने पास रखती थी। एसपी सिटी ने बताया हर्ष उर्फ मुस्कान तथा आशिक राजपूत दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने सात बाइक, पांच मोबाइल फोन, तीन तमंचे, सात कारतूस, पांच हजार की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

अवैध शराब के साथ पाँच गिरफ्तार

Next Post

किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Next Post
Murder

किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

suicide

युवक ने इंस्टाग्राम लाइव आकर होटल में खुदकुशी की

08/04/2023
SSC JE

SSC JE पेपर 2 एग्जाम डेट जारी, यहां चेक करें पैटर्न

04/09/2024
Four arrested in cashier murder case

स्कूल के टॉयलेट में मिले दरिंदगी के सबूत, 13 छात्राओं का यौन शोषण का आरोपी टीचर गिरफ्तार

15/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version