• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिहरी झील में 24 नवंबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल

Writer D by Writer D
16/11/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Tehri Lake

Tehri Lake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र में तेजी से उभरती टिहरी झील (Tehri Lake) एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यही वजह है कि धामी सरकार अब टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 (International Acro Festival ) का आयोजन कर रही है।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने गुरुवार को बताया कि टिहरी झील (Tehri Lake) में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान यूफोरिया, पांडवास जैसे नामी बैंड भी शाम के समय अपनी प्रस्तुति देंगे। भारत समेत सऊदी अरब, ग्रीस, चेक गणराज्य, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लेबनान, तुर्की, स्पेन, बुल्गारिया, स्विट्जरलैंड, ईरान, रूस, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, थाईलैंड, वियतनाम, मंगोलिया, ताइवान, अमेरिका, कोलंबिया, फ्रांस, श्रीलंका और नेपाल अपनी उपस्थिति से टेहरी एक्रो महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

इसमें कई हवाई कलाबाजी कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इससे आसमान में रोमांचित करने वाला नजारा नजर आएगा। यह आयोजन टिहरी में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की शुरुआत का प्रतीक होगा।

सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में टिहरी झील (Tehri Lake) में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल इस दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। टिहरी एक्रो फेस्टिवल-2023, 24 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर को समाप्त होगा। इस रोमांचकारी इवेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 35 अंतर्राष्ट्रीय पायलट और 100 भारतीय पायलट भाग लेंगे। इस आयोजन में एक्रो फ्लाइंग, सिंक्रो फ्लाइंग, विंग सूट फ्लाइंग, डी-बैगिंग जैसे कई साहसिक कार्य देखने को मिलेंगे।

पर्यटन विभाग के सूत्रों ने बताया कि विभाग स्थानीय युवाओं के लिए ये कोर्स निःशुल्क आयोजित कर रहा है। 15 छात्रों का एक बैच पहले ही पी1, पी2 और पी3 प्रशिक्षण ले चुका है। पंद्रह छात्रों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण टिहरी में चल रहा है। विभाग का लक्ष्य 2023 के अंत तक 100 से अधिक ऐसे पायलटों को प्रशिक्षित करने का है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। विभाग को उम्मीद है कि इस आयोजन से टिहरी दुनिया के पैराग्लाइडिंग मानचित्र पर अपनी पहचान बना लेगा। इससे आने वाले समय में दुनिया भर से पैराग्लाइडर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए टिहरी आएंगे।

Tags: dehradun newsInternational Acro FestivalInternational Acro Festival 2023National newstihri lakeUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ

Next Post

परिवहन निगम की बसों में लगाया जाएगा एंटीस्लीप डिवाइस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
Next Post
UP Roadways

परिवहन निगम की बसों में लगाया जाएगा एंटीस्लीप डिवाइस

यह भी पढ़ें

फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में आए 18,987 केस

14/10/2021
varun gandhi

वरुण गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार, MSP के लिए की ये अपील

20/11/2021

साढ़े तीन घंटे चला महामंथन, आजाद बोले- पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द वापस मिले

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version