• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता, GIC 5512.5 करोड़ और TPG 1837.5 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

Desk by Desk
03/10/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और दो कंपनियों जीआईसी ने 5,512.5 करोड़ और टीपीजी ने 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया।

गत चार दिनों में ही कंपनी में पांच बड़े निवेशक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में निवेश कर चुके हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी आरआरवीएल में शुक्रवार देर रात जीआईसी ने 1.22 प्रतिशत इक्विटी के लिए 5,512.5 करोड़ रुपये जबकि शनिवार को टीजीपी ने 0.41 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की। दोनों सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रूपये आंका गया।

हाथरस केस : मायावती ने की CBI जांच की मांग, कहा- SIT पर भरोसा नहीं

रिलायंस रिटेल में निवेश का सिलसिला नौ सितंबर को सिल्वर लेक से शुरू हुआ , उसके बाद केकेआर, जनरल अंटलांटिक और मुबाडला जैसे वैश्विक निवेशक कोष निवेश कर चुके हैं। बुधवार को सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। जीआईसी और टीजीपी के निवेश को मिला कर अब तक 25 दिनों में सात निवेशों के जरिए रिलायंस रिटेल में 7.28 प्रतिशत इक्विटी के लिए 32.19 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है।

वर्ष की शुरुआत में टीपीजी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4,546.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह टीजीपी का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर मे फैले 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल कारोबार है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें।

भारत ने हम सभी को दिखा दिया है कि बदलाव संभव है : क्रिश्चियन नत्सय

रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य 2 करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नॉलोजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सौदों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के रिटेल सेक्टर का ईको सिस्टम बदलने की जरूरत है। जीआईसी और टीपीजी इस मिशन में सहायक होगें। प्रौद्योगिकी कंपनियों और व्यवसाय में निवश करने का जीआईसी के बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड की भी उन्होंने प्रशंसा की।

हाथरस केस : आज फिर राहुल गांधी हो सकते है हाथरस के लिए रवाना  

टीपीजी सौदे पर बोलते हुए रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “भारतीय खुदरा क्षेत्र में क्रांति और लाखों व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की हमारी यात्रा में, हमें टीपीजी का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। टीपीजी का समृद्ध अनुभव रिलायंस रिटेल मिशन के लिए अमूल्य सिद्ध होगा। ”

मुकेश अंबानी की आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

Tags: Business news in hindiFour investments in Reliance Retailfourth investment in Reliance in three weeksGIC to invest in reliance retailMukesh AmbaniReliance RetailReliance Retail's first investorSilver LakeSilver Lake to invest in Reliance RetailTPG to invest in reliance retailतीन सप्ताह में रिलायंस में चौथा निवेशमुकेश अंबानीरिलायंस रिटेलरिलायंस रिटेल का पहला निवेशकरिलायंस रीटेल में चार निवेश
Previous Post

हाथरस केस : मायावती ने की CBI जांच की मांग, कहा- SIT पर भरोसा नहीं

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स कुछ यूं न्याय की लगा रहे गुहार

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स कुछ यूं न्याय की लगा रहे गुहार

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने मां के साथ का वीडियो शेयर कर दी बधाई मातृ दिवस, लिखा-या देवी सर्वभूतेषु…

11/05/2025
Akhilesh Yadav

महंगाई की बेरहम मार से जनता का जीवन मुश्किल में: अखिलेश यादव

22/07/2022
Varun and Kriti

फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्थ हैं वरुण और कृति

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version