• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में 46 हजार करोड़ का निवेश करेगा उद्योग जगत

Writer D by Writer D
20/01/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Investors Summit

Varanasi Investors Summit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी के विकास का मॉडल पूरी दुनिया में जाने जाना लगा है। वाराणसी (Varanasi) में यातायात की कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और मूलभूत ढांचे के अलावा पूरे जिले का कायाकल्प किया गया है, जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है। वाराणसी में निवेश के लिए बड़े स्तर पर निवेशकों ने रुचि दिखाई है। निवेशकों को सरकार की नई औद्योगिक नीतियों को बताने के लिए और निवेशकों की शंकाओं के समाधान के लिए में शुक्रवार को वाराणसी इन्वेस्टर्स समिट (Investors Summit) का आयोजन हुआ। वाराणसी में अभी तक 292 निवेशकों ने 46000 करोड़ के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किया है। इसके बाद वाराणसी में 95,000 नये रोज़गार सृजित होने की संभावना है। वहीं वाराणसी में बढ़ते पर्यटन सेक्टर में निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। इसमें 11 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश MoU साइन हुए हैं।

सभी विभागों ने दिया प्रेजेंटेशन

वाराणसी इन्वेस्टर्स समिट (Varanasi Investors Summit) में जनपद में औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं नई नीतियों के सम्बन्ध में प्रेजेंटेशन दिया गया। इससे सभी भावी निवेशकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं के नये निवेश विस्तारीकरण के लिए उपलब्ध करायी जा रही वित्तीय एवं अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई। साथ ही निवेशकों के शंकाओं का समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। निवेशकों व भावी उद्यमी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और अपने सुझाव दिए।

निवेशकों की समस्याओं का करेंगे समाधान : डीएम

बैठक में निवेशकों ने वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन नक्शे पास करने से होनी वाली दिक्कतों की बात भी उठाई गयी। जिसपर वीडीए द्वारा आकड़ों के माध्यम से अपनी बात रखी गयी। जिलाधिकारी वाराणसी एस राजलिंगम द्वारा वाराणसी इनवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आश्वस्त किया कहा कि अधिकारी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 292 निवेशकों के माध्यम से 46,000 करोड़ के निवेश का एमओयू हो चुका है, जबकि 324 निवेशकों ने 47,705 करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई है। कुछ निवेशकों को एमओयू भी वितरित किया गया।

वाराणसी में अबतक कुल 292 एमओयू हुए हैं। इनमें प्रस्तावित निवेश की धनराशि 46001.80 करोड़ रुपए है।

किस विभाग में हुए कितने के निवेश के एमओयू

1- पर्यटन विभाग – 42 एमओयू – 11576.06 करोड़।

2- ऊर्जा व विद्युत विभाग – 2 एमओयू – 22800 करोड़।

3- उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण – 5 एमओयू – 2096 करोड़।

4- उद्योग विभाग – 189 एमओयू – 3226.74 करोड़।

5- हाउसिंग व वाराणसी विकास प्राधिकरण विभाग – 17 एमओयू – 3028.16 करोड़।

6- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग – 4 एमओयू – 959.84 करोड़।

7- उप निदेशक, पशु पालन विभाग, वाराणसी) – 4 एमओयू -13 करोड़।

8- उप निदेशक, दुग्धशाला विकास विभाग, वाराणसी – 4 एमओयू – 85 करोड़।

9- निदेशक, ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग (यूपीनेडा), वाराणसी – 3 एमओयू – 205 करोड़।

10- इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड औद्योगिक विकास विभाग – 1 एमओयू – 900 करोड़।

11- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग – 9 एमओयू – 209.02 करोड़।

12- हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग – 8 एमओयू – 178.75 करोड़।

13- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक प्रशासन विभाग – 2 एमओयू – 109.26करोड़।

14- आईटी एण्ड इलेक्ट्रानिक विभाग – 1 एमओयू – 10 करोड़।

15- उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास विभाग – 1एमओयू – 5 करोड़।

Tags: Investors Summitvaranasi news
Previous Post

विस्थापित परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बनाएं विस्तृत योजना: सीएम धामी

Next Post

यूपी में 41 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अहमदाबाद के उद्योगपति

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Ahmedabad industrialists

यूपी में 41 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अहमदाबाद के उद्योगपति

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

एक ही परिवार के चार बच्चों को कार ने कुचला, दो की मौत

10/07/2022
Dark Circles

काले घेरों ने छीन ली है आंखों की खूबसूरती, तो आज़माएं ये टिप्स

13/01/2026
cloudburst in Tehri

टिहरी में बादल फटने से 2 की मौत, चारधाम गए 200 यात्री फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

31/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version