• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

iPhone 18 का इंतज़ार लंबा, इस साल नहीं करेगा Apple लॉन्च

Desk by Desk
05/01/2026
in Tech/Gadgets
0
इस साल लॉन्च नहीं होगा iPhone 18! एपल तोड़ेगा करोड़ों लोगों का दिल
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Apple को लेकर इस हफ्ते कई बड़ी और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा. इसके अलावा कंपनी iOS को Android के लिए खोलने जा रही है और MacBook लाइनअप में भी बड़े बदलाव की तैयारी है. इसके साथ ही एपल की AI रणनीति और गेम्स ऐप को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

2026 में नहीं आएगा iPhone 18

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple 2026 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. कंपनी केवल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone को अपने पारंपरिक फॉल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी. बेस iPhone 18 को 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है. इस रणनीति से एपल पहले हाई-परफॉर्मेंस Pro मॉडल्स पर फोकस बनाए रखना चाहता है.

iOS अब Android के लिए खुलेगा

Apple पहली बार अपने इकोसिस्टम को इस स्तर पर खोलने जा रहा है. iOS 26.3 अपडेट में iPhone से Android पर डेटा ट्रांसफर करने का ऑफिशियल फीचर मिलेगा. यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के आसानी से प्लेटफॉर्म बदल सकेंगे. गूगल भी एंड्रॉयड में इसी तरह का फीचर जोड़ रहा है, जिससे दोनों सिस्टम के बीच ट्रांसफर आसान होगा. यानी कि जल्द ही आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में स्विच करना आसान हो जाएगा.

2026 में MacBook लाइनअप में क्या नया

Apple 2026 में तीन मैकबुक वेरिएंट्स पर काम कर रहा है. इसमें MacBook Air, बजट 12 इंच MacBook और हाई-एंड MacBook Pro शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max चिप्स दिए जाएंगे. डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन परफॉर्मेंस, SSD स्पीड और मेमोरी बैंडविड्थ में सुधार देखने को मिलेगा.

एपल की अलग AI रणनीति

जहां बाकी कंपनियां AI पर भारी निवेश कर रही हैं, वहीं एपल का अप्रोच थोड़ा सीमित रहा है. यह भी सच है कि एपल एआई के मामले में गूगल और सैमसंग से काफी पिछड़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक AI बबल को लेकर बाजार में संदेह बढ़ रहा है. एपल ने AI पर कम खर्च करके 130 अरब डॉलर से ज्यादा कैश रिजर्व बनाए रखा है. इससे कंपनी भविष्य में AI स्टार्टअप्स को खरीदने या पार्टनरशिप करने की स्थिति में मजबूत बनी रहती है.

iOS 26 का Games ऐप बना कमजोर कड़ी

iOS 26 के साथ आया नया Games ऐप यूजर्स को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ऐप में गेमिंग एक्सपीरियंस से ज्यादा विज्ञापन और माइक्रो-ट्रांजैक्शन दिखाई देते हैं. एपल आर्केड पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता भी यूजर्स को खल रही है. यही वजह है कि आईफोन पर गेमिंग को लेकर अभी भी असंतोष बना हुआ है.

Tags: iPhone 18iPhone 18 ProiPhone 18 Pro Max
Previous Post

नए साल पर Honda का तोहफा, 3 कारों पर बंपर डिस्काउंट

Next Post

कार बाजार में हलचल, Renault–Nissan लॉन्च करेंगे कई गाड़ियां

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
नई कारों के साथ Renault और Nissan मचाएंगी मार्केट में धमाल; लॉन्च होंगी कई गाड़ियां

कार बाजार में हलचल, Renault–Nissan लॉन्च करेंगे कई गाड़ियां

यह भी पढ़ें

Women officers

LOC पर तैनात होंगी प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री की मंजूरी

07/05/2023
CM Vishnu Dev Sai

गौ-आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती किसानों के लिए खुशहाली का रास्ता : मुख्यमंत्री साय

09/09/2024
CM Yogi

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version