IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु को 149 रनों पर रोका

आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ( 57) के शानदार अर्धशतक और कप्तान विराट कोहली की 33 रन की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में बुधवार को आठ विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मैक्सवेल ने जैसन होल्डर की पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 41 गेंदों पर 59 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान विराट ने 29 गेंदों पर 33 रन में चार चौके लगाए।
BCCI के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने लगवाया कोरोना वेक्सीन का दूसरा टीका
विराट और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। शाहबाज अहमद ने 10 गेंदों पर 14 रन में एक छक्का लगाया। ओपनर देवदत्त पडिकल ने 13 गेंदों पर 11 रन में दो चौके लगाए। वाशिंगटन सुंदर ने आठ रन और काइल जेमिसन ने 12 रन बनाये।
हैदराबाद की तरफ से जैसन होल्डर ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि लेग स्पिनर राशिद खान ने चार ओवर में मात्र 18 रन देकर दो विकेट निकाले। भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया।




