• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: लखनऊ ने खत्म किया केकेआर का सफर, प्लेऑफ में पहुंचे नवाब

Writer D by Writer D
18/05/2022
in खेल
0
LSG

LSG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुम्बई। क्विंटन डी कॉक (नाबाद 140) के शानदार शतक और उनकी कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 68) के साथ 210 रन की रिकॉर्ड अविजित साझेदारी तथा तेज गेंदबाज मोहसिन खान (20 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आखिरी गेंद तक खिंचे सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को बुधवार को मात्र दो रन से हराकर आईपीएल (IPL) के प्लेऑफ (Playoff) में जगह बना ली। लखनऊ गुजरात के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी है।

लखनऊ ने पिछले दो मुकाबलों की विफलता को पीछे छोड़ते हुए 20 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 210 रन का विशाल स्कोर बनाया और कोलकाता की कड़ी चुनौती को 20 ओवर में आठ विकेट पर 208 रनों पर थाम लिया। लखनऊ की 14 मैचों में यह नौंवीं जीत रही और वह 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि कोलकाता को 14 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 12 अंकों पर ही रह गया।

LSG ने रचा इतिहास, ओपनर्स ने पूरे 20 ओवर की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी कॉक ने 12 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार शतक ठोक दिया। डी कॉक ने 70 गेंदों पर नाबाद 140 रन में 10 चौके और 10 छक्के उड़ाए। राहुल ने अर्धशतक बनाया और लगातार पांचवीं बार आईपीएल में 500 रन पूरे किये । राहुल ने 51 गेंदों पर 68 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 88 रन ठोके।

टी20 क्रिकेट में यह केवल चौथी बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोई भी विकेट नहीं गंवाया है। आज के सलामी जोड़ीदारों को वर्षों तक याद रखा जाएगा। यह बल्लेबाज़ी करने के लिए मुश्किल विकेट है। हालांकि राहुल और डिकॉक ने एक मुश्किल विकेट को अपनी समझदारी से आसान बना दिया।आखिरी पांच ओवरों में उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों का धुंआ निकाल दिया।

अर्जुन की दुल्हन बनेंगी मलाइका, विंटर वेडिंग के लिए तैयार है लवबर्ड

कोलकाता के टिम साउदी चार िवेर में 57 रन लुटाकर सबसे महंगे साबित हुए। आंद्रे रसेल ने तीन ओवर में 45 रन लुटाये जबकि सुनील नारायण चार ओवर में 27 रन देकर सबसे सटीक रहे।

Tags: IPLipl 2022ipl newsLSGvsKKR
Previous Post

छह साल की रोली ने दिया 5 लोगों को दिया जीवनदान, बनी एम्स की सबसे छोटी ‘अंग दाता’

Next Post

प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वॉल और गेट गिरने से एक छात्रा की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
Dead Body

प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वॉल और गेट गिरने से एक छात्रा की मौत

यह भी पढ़ें

Tata Steel official Vinay Tyagi murdered

टाटा स्टील के अधिकारी की चाकू से गोदकर हत्या, घर से कुछ दूर मिली लाश

04/05/2024
CM Bhajan Lal

अपनी मेहनत से होनहार प्रतिभाएं देश और समाज का नाम करती हैं रोशन: सीएम शर्मा

15/09/2024
CM Dhami

जोशीमठ भू-धसांव को लेकर धामी सरकार गंभीर, पुनर्वास प्रस्ताव के दिए निर्देश

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version